{"_id":"57c5ca344f1c1bdd462cb1f7","slug":"31-august-daily-rashiphal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगस्त महीने का अंतिम दिन इन राशियों के लिए लाया है खुशियों की सौगात","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
अगस्त महीने का अंतिम दिन इन राशियों के लिए लाया है खुशियों की सौगात
Wed, 31 Aug 2016 08:13 AM IST
Updated Wed, 31 Aug 2016 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
मेष राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष राशिः आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं
दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई केरियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं।
आपके पारिवारिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप सोचते हैं कि आपके परिवार वाले आपके साथी के चुनाव से सहमत नहीं है। वे अपनी सोच के अनुसार आपका भला चाहते हैं। शांति से उनकी बात सुनें व अपनी बात समझाने का प्रयास करें।
ऑफिस में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आप पाएंगे कि काम बहुत है, लेकिन समय कम है। लेकिन ध्यान रखें कि इससे फायदा ही होता है। परेशान ना हों बल्कि इस बात को समझने की कोशिश करें कि आपको पहले क्या काम करना चाहिए, इससे आपको शांति मिलेगी। आप पाएंगे कि आपके अधिकारी भी इसमें आपकी पूरी मदद करने को तैयार हैं।
आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। अपने काम में लगे रहिए, सफलता जरूर मिलेगी।
वृष राशिः मेहनत और योग्यता से लाभ प्राप्त कर सकेंगे
2 of 12
वृष राशि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी।
यदि आपका सपना पर्यटन के क्षेत्र में काम करने का है तब आज का दिन ये सपना साकार हो सकता है। आपके लिये आज अवसरों की कमी नही है, आपको सिर्फ उनका लाभ उठाना है। ट्रेवल एजेन्सी हो या एअरलाइन, आपको अपनी ओर से कोशिशें करनी होंगी, जिससे सफलता मिल सके।
आपको खुद लगेगा कि व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज तो जमकर बिक्री करने का दिन है। दिन भर की थकान को भूल जाइए और अपनी उत्पादन क्षमता और आर्थिक लाभ का आनंद लीजिए। आपकी पहल, कड़ी मेहनत और आगे बढने की क्षमता के बदौलत अभी और अच्छी आमदनी होनी है, जिसकी आप उम्मीद भी कर रहे हैं।
आज आपको महसूस करना होगा कि ज्यादा देर तक कम्प्यूटर पर बैठने से नुकसान हो सकता है। रोज ब्रेक लें, आज आपकी आंखों में दर्द या गर्दन में परेशानी हो सकती है। समय पर आराम लें और अपनी कलाई और ऊंगलियों को भी आराम दें। हो सकता है कम्प्यूटर पर बैठने से आपको दर्द की समस्या हो। ध्यान रखें, अपनी आंखों पर ज्यादा दबाव ना डालें।
मिथुन राशिः सेहत के मामले में सावधानी बरतें
3 of 12
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। क्या पता कब कौन सा रिश्ता काम आ जाए, इसलिए हमेशा अपने रिश्ते को बनाए रखें।
काम और मौज मस्ती दोनो एक साथ, ये आपके कैरियर के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा से ही अपने काम और रुचियों को एक साथ मिलाना चाहते हैं तो आज इससे संबंधित कोई व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि ये अवसर कहीं से भी आ सकता है। आपकी मेहनत और सोच समझ कर बनाई गई योजना ने आपको आपके आगे के कैरियर के लिए तैयार कर दिया है।
अगर आपकी वे वस्तुएं बीमा कराई गई हों तो आर्थिक रूप से कोई विशेष नुकसान नहीं होगा यदि आपने अब तक बीमा नहीं कराया है तो बाकी बची हुई कीमती वस्तुओं का भी बीमा करा लें। अभी भी आपको अपनी कीमती वस्तुओं के खोने या चोरी हो जाने का खतरा है।
अच्छी सेहत के लिए आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। ध्यान रहे, आप किसी भी लड़ाई में ना फसें, उससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। ध्यान रहे, आप पैष्टिक और सुरक्षित खाना ही खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्क राशिः कार्यक्षेत्र में अधिकारी से विवाद हो सकता है
4 of 12
कर्क राशि
आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। अपनी राह जल्दी में ना चुनें नहीं तो आपको लगेगा कि आपने गलत निर्णय लिया। सोच समझ कर लिए गए फैसले अंत में आपको खुशी देंगे।
आज आपका अपने बॉस के साथ कोई छोटा मोटा झगड़ा हो सकता है। आपका बॉस चाहे जो भी कहें अच्छा ही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू ही रखें। आज अपने विचारों को दूसरों पर थोपना अच्छा नहीं है, इसलिए अपने विचारों को अपने तक ही रखें। अगर फिर भी आप अपनी बात कहना ही चाह रहे हैं तो अपने किसी दोस्त से कहें। लेकिन अपने कार्यस्थल पर चुप ही रहें।
आज आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी आर्थिक योजना की एक सही रूपरेखा तैयार कर लें। एक बजट बनाकर चलें और उसी के मुताबिक एक लक्ष्य तय करें, फिर देखें कि उसके हिसाब से क्या आमदनी हो रही है। आप लम्बी अवधि की कोई योजना बनाते हैं तो उसमें आपको फायदा मिलेगा। और इसकी शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा है।
आज आप अपनी इच्छाओं पर काबू रखें। आप छोटी बातों से परेशान होकर अपनी लगन का स्तर गिरा देते हैं। आप अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें, क्योंकि आपके पास नया कार्य आयेगा जिसे आप संभाल सकते हैं। आप खुद का ध्यान रखें। तभी सब कुछ ठीक होगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः आय को बढ़ाने के लिए सारे विकल्पों की तलाश करें
5 of 12
सिंह राशि
आज आप शायद कुछ आलस सा महसूस करें। लेकिन ये समय खाली बैठने का नहीं है। अपने आराम को छोड़ें कुछ नया करने का प्रयास करें। आप किसी नई रुची में भाग ले सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आप अपना अधूरा काम भी पूरा कर सकते हैं।
आज आपको ध्यान रखना होगा शायद कोई आपके कैरियर का सत्यानाश करने पर तुला है। अपने काम व कंपयूटर को सुरक्षित रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि कहीं कोई आपकी पीठ पीछे आपकी छवि को खराब तो नहीं कर रहा। आप किसी के भी चंगुल में ना फंसे।
आज अपनी आय को बढ़ाने के लिए सारे विकल्पों की तलाश करें। यह सोचें कि आप अपनी योग्यता व समय का पैसा कमाने में कितना बढ़िया उपयोग कर सकते हैं। कोई ऐसा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं जो आप घर से बाहर रहकर भी संभाल सकें। व्यवसाय शुरू करने के अपने सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कीजिए क्योंकि अगर आपने ये शुरू किया तो इसमें सफलता मिलना तय है। अनचाहा दबाव हमेशा से हाई ब्लडप्रेशर बढ़ाता आया है। इसलिए निराशा को दूर रखें और पौष्टिक आहार लें। हेल्थ से सम्बन्धित टिप्स अपनाएं उससे आप जल्द ही ठीक होंगें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।