फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 नवंबर राशिफल: महीने के आखिरी दिन क्या कहते हैं आपके सितारे

Sat, 30 Nov 2019 05:35 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 30 Nov 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
30 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
दैनिक राशिफल
पढ़ें शनिवार, 30 नवंबर 2019 का दैनिक राशिफल। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता आपका आज का राशिफल।
30 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

नए करार फायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। दूसरों की कमियां ढूंढने का गैर-जरूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। अपने प्रिय की बेवजह मांगों को पूरा करने से बचिए।

30 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

घर पर काम करते समय खास सावधानी बरतें। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
30 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
मिथुन

आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज भी हो सकते हैं। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं। आप जहां हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे मोड़ में ले जाएगा।

विज्ञापन
30 november 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोल सकता है। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफी संवेदनशील होंगे। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed