{"_id":"5b5c5b164f1c1b572f8b6f24","slug":"29-july-2018-rashifal-daily-horoscope-29th-day-of-july-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"29 जुलाई 2018: रविवार का दिन सभी राशियों के लिए रहेगा कैसा, जानिए अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
29 जुलाई 2018: रविवार का दिन सभी राशियों के लिए रहेगा कैसा, जानिए अपना राशिफल
Sat, 28 Jul 2018 05:35 PM IST
Prateek Ranjan
Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage
Published by: Prateek Ranjan
Updated Sat, 28 Jul 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
zodiac sign
जानिए रविवार 29 जुलाई 2018 सभी राशियों का राशिफल..
aries
- फोटो : aries
मेष राशि
रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास ख़याल रखने और दवा-दारू करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवन साथी के साथ सुखस समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सारा दिन बर्तन मांजने और कपड़े धोने जैसे घरेलू कामों में बिताना वाक़ई बोझिल कर देता है। इसलिए दिन का बेहतर उपयोग करने की योजना बनाएँ।

taurus
- फोटो : taurus
वृष राशि
लगातार काम में आपकी दख़लअंदाज़ी आपके भाई की खीज का कारण बन सकती है। अगर आपसे कोई ख़ुद न पूछे, तब तक अपनी सलाह न दें। यहाँ तक की आपकी राय भी किसी को अखर सकती है। इसलिए ख़ुद पर नियंत्रण रखें, शांत रहें और सबके साथ ईमानदारी का बर्ताव करें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी वैवाहिक जीवन की शान्ति और ख़ुशी को कुछ ख़राब कर सकता है। ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानसिक औषधि है जो आपकी कार्यक्षमता को आश्चर्यजनक रूप से बढ़ा सकता है। आपके पास आज इसके लिए समय भी है।

gemini
- फोटो : gemini
मिथुन राशि
तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और रोज़ाना कसरत करते रहें। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। आपको ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने की ज़रूरत है, जहाँ आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौक़ा मिले। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। बहुत सारे मेहमानों की आवभगत आपका मूड ख़राब कर सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।

cancer
- फोटो : cancer
कर्क राशि
क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुँचा सकता है। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।