गुरुवार, 28 नवंबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
28 नवंबर का राशिफल: क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह आपके लिए सौभाग्यशाली अवधि नहीं है। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है I प्रेम संबंध यथावत बने रहेंगे। समर्पित परिश्रम से आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। यदि आप अपना दृष्टिकोण बदल सकते है और ईमानदारी से काम कर सकते है तो आपकी रैंक और लोकप्रियता बढ़ जाएगी। आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएंगे, किंतु परिणाम जो भी हो सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। कोर्ट के बाहर मुकदमें का निपटारा होगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगडा हो सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे। अपरंपरागत खान पान के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैI इस समय अपना साहस बटोरें और समय का अधिकतम लाभ उठाएं। आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।
आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है, किंतु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। कार्यस्थल पर आपका विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते है। अत: सावधान रहें। आपको अपने परिवार से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।