{"_id":"5ceb8ea1bdec220717716907","slug":"28-may-2019-rashifal-daily-horoscope-28-day-of-may-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 मई राशिफल : शुभ योग और मंगलवार का दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
28 मई राशिफल : शुभ योग और मंगलवार का दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मंगलवार, 28 मई 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
2 of 13
राशि
मेष
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आप खुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है, किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे। दफ्तर में सभी के साथ समन्वय बनाकर रखें। फिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें अन्यथा थोड़ी बहुत कहा—सुनी हो सकती है। जीवनसाथी को प्यार के साथ-साथ सम्मान भी दें।
3 of 13
राशि
वृष
भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय निश्चय ही हानि की ओर उन्मुख करेगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें। स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अतः यथा स्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के कारण कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैसे कहीं से अचानक धन आने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
मिथुन
आज का दिन कुछ मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला हो सकता है। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे, किन्तु उसका आपको पूरा लाभ नहीं मिलेगा। आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। बहुत सारी व्यावसायिक गतिविधियां हो सकती हैं, किन्तु यह अधर में ही लटक सकती हैं। आर्थिक संदर्भ में अतीत के प्रयास अब फल देंगे। आपकी सेहत में भी सुधार होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क
आज आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि आप इन अवसरों का कितना लाभ उठा पाते हैं। यदि आप सही दिशा में काम करते हैं, तो आप निश्चित रूप से प्रगति करेंगे। केंद्रित रहें, समर्पित रहें। उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ आप किसी पूजा स्थल पर जा सकते हैं। आप खुश और संतुष्ट रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।