फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 27 Jan: इन पांच राशि वालों को धन लाभ और कार्यों में सफलता के प्राप्ति के योग

Tue, 27 Jan 2026 05:36 AM IST
डॉ. सुरभि भटनागर ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: डॉ. सुरभि भटनागर Updated Tue, 27 Jan 2026 05:36 AM IST
सार

Today Daily Horoscope:  आज 27 जनवरी को बहुत ही शुभ और फलदायी योग बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए पूरा दिन कैसा रहेगा। 

विज्ञापन
27 January 2026 Ka Rashifal Daily Prediction Mesh Singh Tula Makar Kumbh in hindi
27 जनवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope Prediction of 27 January 2026:  मंगलवार, 27 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में चंद्रमा से दूसरे भाव में देवगुरु के होने से सुनफा योग बन रहा है। ज्योतिष में सुनफा योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। सुनफा योग के प्रभाव से मेष,कर्क और सिंह समेत की राशि वालों को धन लाभ और करियर में उच्च पदों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरभि भटनागर के अनुसार, इस शुभ और दुर्लभ योग का खास लाभ वृषभ और कन्या राशि समेत कुल पांच राशियों को मिलेगा। आज का दिन धन, करियर, शिक्षा और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में नई सफलताएं और अवसर लेकर आ सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन राशियों पर आज विशेष रूप से भाग्य की मेहरबानी रहेगी।

Surya Gochar 2026: फरवरी में सूर्य ग्रह 3 बार करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता

Kamzor Surya Ke Lakshan: कैसे पहचाने कुंडली में खराब है सूर्य? जानें लक्षण और इससे बचने के उपाय
27 January 2026 Ka Rashifal Daily Prediction Mesh Singh Tula Makar Kumbh in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मंगलवार को मेष राशि के लिए करियर में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रयास सफल होंगे, सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं, ससुराल पक्ष से लाभ के संकेत। मस्तिष्क व आंखों की सावधानी बरतें।

प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग पुराने विवाद समाप्ति की ओर बढ़ेंगे। रिश्तेदारों से भेंट सुखद रहेगी। अविवाहितों को पारिवारिक समर्थन वाले प्रस्ताव मिल सकते हैं।

धन और वित्त
नौकरी से आय वृद्धि के योग हैं। धार्मिक यात्रा से मानसिक शांति मिलेगी। मूंगा रत्न धारण करें।
27 January 2026 Ka Rashifal Daily Prediction Mesh Singh Tula Makar Kumbh in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
मंगलवार को वृषभ राशि वालों के लिए भावनात्मक स्थिरता का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाओं में अंतिम समय परिवर्तन संभव, धैर्य रखें। शांत मन से निर्णय लें। गले व थायरॉइड संबंधी सावधानी बरतें।

प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग संवाद में संयम बरतना होगा। पारिवारिक गलतफहमियां धैर्य से सुलझेंगी। अविवाहितों को स्थिर भाव वाले प्रस्ताव मिलेंगे।

धन और वित्त
खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। दीर्घकालिक निवेश शुभ, अचानक खरीदारी टालें। हीरा रत्न धारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
27 January 2026 Ka Rashifal Daily Prediction Mesh Singh Tula Makar Kumbh in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मंगलवार को बुध की तेज बुद्धि से संचार और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मीडिया, लेखन या व्यापारिक सौदे सफल होंगे। बहुमुखी प्रतिभा का सदुपयोग करें। फेफड़ों व हाथों संबंधी सावधानी बरतें।

प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग बौद्धिक संवाद सुखद रहेगा। सामाजिक मेलजोल संबंध प्रगाढ़ होंगे। अविवाहितों को संवादशील साथी से विवाह प्रस्ताव आ सकते है।

धन और वित्त
व्यापारिक सौदे लाभकारी होंगे। छोटे-मोटे निवेश शुभ रहेंगे। पन्ना रत्न धारण करें।
विज्ञापन
27 January 2026 Ka Rashifal Daily Prediction Mesh Singh Tula Makar Kumbh in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
मंगलवार को चंद्रमा की ममता से पारिवारिक मामलों में सुखों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में घरेलू व्यवसाय या देखभाल सेवाएं सफल होंगी। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। पेट व छाती संबंधी सावधानी बरतें।

प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग रोमांटिक माहौल बना रहेगा। सिंगल्स को विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। रिश्तों में डिप्लोमेसी अपनाएं।

धन और वित्त
आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। बकाए धन की प्राप्ति संभव है। बड़े उधार से बचें। मोती रत्न धारण करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed