शनिवार 27 अप्रैल 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
मेष
आज आपके पास अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ अपनी मानसिकता साझा करने का समय होगा। प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। इससे आपका रिश्ता पहले की तुलना में अधिक सुखद होगा। आज व्यावसायिक गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। जो लोग प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम कर रहे हैं वे अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह उत्कृष्ट समय है। आप में से कुछ लोग विदेशी संपर्कों द्वारा भविष्य में प्रचुर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
वृष
प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। व्यवसायी सन्दर्भ में आज आप अचछा महसूस कर सकते हैं कि आपके पास बहुत अधिक काम है I किन्तु उसे पूरा करने के लिए समय बहुत कम है। व्यावसायिक, आर्थिक और सामाजिक प्रतिबद्धता का आपके आदेशों पर एक मजबूत प्रभाव पड़ेगा। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है I कुछ अनिष्ट घट सकता है I यह घटना आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रबाव डाल सकती है I
मिथुन
किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालनें का प्रयास करें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें I बात का बतंगड़ न बनाएं। खान-पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है I लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
कर्क
कामों में सफलता मिलेगी। लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकते हैं I खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं।