फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 अक्तूबर का राशिफल: मंगल का शुभ प्रभाव इन 3 राशियों को कर देगा मालामाल

Tue, 22 Oct 2019 08:23 AM IST
विनोद शुक्ला वैदिक ऋषि
वैदिक ऋषि Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Oct 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
22 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
22 अक्तूबर 2019 का राशिफल

मंगलवार, 22 अक्तूबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

22 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: अब आप पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उत्साह से भरे हैं। आपकी शारीरिक सहनशक्ति उत्तम रहेगी। आज सेहत से संबंधित कोई भी मसला आप को परेशान नहीं कर सकता, बस अपने आहार और दैनिक आदतों के प्रति सावधान रहना होगा। 

इमोशन: आपका मन अधिक ग्रहणशील और सामान्य से अधिक सचेत रहेगा। आप ओजस्वी रहेंगे। यदि आप सार्वजनिक कल्याण के लिए काम करते हैं तो आपको व्यक्तिगत पूर्णता का अनुभव होगा।

पर्सनल लाइफ: आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहसबाजी में उलझ जाओगे और उन से अलग होने की स्थिति भी आ सकती है। आप समय पर भोजन भी नहीं कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए व्यर्थ की यात्राओं के साथ भावनात्मक आवेग लाएगा।

करियर: आपके वरिष्ठ अधिकारी आप से प्रभावित होंगे और आप को कार्यालय में पदोन्नति मिल सकती है। नई अवधारणाओं को प्रस्तुत करने और नई परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आप को अपने दफ्तर में कुछ नए विचारों को साझा करने का मौका मिल पाएगा। सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है।

यात्रा: आज यात्रा करना कुछ समय के लिए आपकी नीरसता को काबू करने में सहायक होगा, परंतु यात्रा करते समय अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

भाग्य: आज कुछ अनुकूल निश्चित रूप से उजागर होगा। आप एक लंबे समय से जिस चीज का इंतजार कर रहे हैं, उसे पाने की आज संभावना है।

22 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, अत: अपने आप को अधिक न थकाए। छोटी-मोटी बीमारियों या थकान की संभावना है। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतें। उचित औषधि और पूर्ण विश्राम अति आवश्यक है।

इमोशन: आज आप संतोषजनक महसूस करेंगे और हर किसी के प्रति गर्मजोशी से पेश आएंगे। मौलिक विचारों से आपका मन भरा रहेगा।

पर्सनल लाइफ: नए मित्र बनाने से बचें। आप आज क्या कहते हैं, इस बात को लेकर सावधान रहें। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। यह अपनी भावनाओं को उजागर करने के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। आपके परिवार के सदस्य आप को यथोचित समर्थन देने में असक्षम रहेंगे।

करियर: फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत है। आप को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी।

यात्रा: ड्राइविंग करते समय सावधान रहें। रात में सफर करने और लंबी यात्रा करने से बचें।

भाग्य: समय आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए भाग्य पर निर्भर रहते हुए कुछ भी न करें।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
22 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
मिथुन

स्वास्थ्य: आज आप तरोताजा और तंदुरुस्त होने की ख़ुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास संबंधी व्यायाम शामिल करने चाहिए। संतुलित आहार का सेवन अति आवकश्यक है। मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से बचें।

इमोशन: आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा।

पर्सनल लाइफ: आप आज का दिन अपने पुराने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे और घर का वातावरण शांतिमय रहेगा। अपने प्रियतम के समक्ष प्यार का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त है।

करियर: आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्त रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से, दिन आप के लिए अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

यात्रा: यात्रा करते समय दुर्घटनाओं की संभावना है। नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

भाग्य: हालात आपके पक्ष में काम नहीं कर रहे है, जो परिस्थितियां आपके नियंत्रण के बाहर हैं, उन्हें जाने दें।

विज्ञापन
22 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: चिकित्सा निदान पर कुछ पैसे खर्च हो सकते है। आप को अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। आप फ़ूड पोइजनिंग से पीड़ित हो सकते हैं। खाने की आदतों में लापरवाही से परेशानियां बढ़ सकती हैं। आहार में थोड़ा परिवर्तन करने से इस समस्या का हल किया जा सकता है।

इमोशन: अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। मानसिक स्पष्टता पाने के लिए आपको कुछ समय लगेगा।

पर्सनल लाइफ: अपने वैवाहिक जीवन को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। बिना सोचे बोलने की आदत आज आप के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है।

करियर: अस्थिरता आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करेगी। जो एक मुश्किल समस्या आपके सामने आई है, उसे पनपने न दें, बल्कि चर्चा के द्वारा उसे सुलझाने की कोशिश करें। पैसे से संबंधित मुद्दों के प्रति सावधान रहें। विदेशी व्यापार से लाभ होने के मजबूत संकेत हैं।

यात्रा: छोटी समस्याएं आपकी यात्रा में विघ्न ड़ाल सकती हैं। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को समेट कर पैक कर लें।

भाग्य: दुर्भाग्य से आपके सितारें आज अनुकूल नहीं हैं और आप को आवश्यक सहायता प्राप्त नहीं हो पाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed