फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 अक्तूबर का राशिफल: इन 3 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा रविवार का दिन

Sun, 20 Oct 2019 08:14 AM IST
विनोद शुक्ला वैदिक ऋषि
वैदिक ऋषि Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 20 Oct 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
20 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
rashifal - फोटो : amar ujala

रविवार, 20 अक्तूबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

20 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आप को पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं, अत: सभी प्रकार के अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से बचें। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। छोटी छोटी बातों पर तनाव न लें।

इमोशन: आपके सहज ज्ञान और भावनाओं के बीच बुनियादी संघर्ष होने के कारण में कोई भी सही निर्णय लेना अब चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यदि आप उलझन में हैं, तो एक विशेषज्ञ या बुजुर्ग व्यक्ति की मदद लें।

पर्सनल लाइफ: परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध खराब हो सकते हैं। जो बातें आपने की ही नहीं, उनके लिए आपको दोषी ठहराया जा सकता है। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते हैं। आज अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है।

करियर: हिचकिचाहट के कारण आप व्यवसाय संबंधी उपयुक्त निर्णय नहीं ले पाएंगे। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय लेने या नई परियोजनाएं आरंभ करने से बचें। कार्यस्थल पर हो रही राजनीति आपको परेशान कर सकती है। आप को अपने व्यवसाय में अनावश्यक परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रा: अनावश्यक यात्राएं आप को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। अजनबियों के साथ दोस्ती न करें।

भाग्य: कानूनी मामलों में फैसला आपके विरुद्ध किया जा सकता है। आप अपने आप को निराश कर सकते हैं, ज्यादा उम्मीदें न रखें।

20 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है। लेकिन आश्वासित रहें, कोई गंभीर बात नहीं है।

इमोशन: आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहें हैं, लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहें हैं। आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जाएंगे।

पर्सनल लाइफ: आज आप के लिए एक अनुकूल दिन है। फिजा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप मिलकर कुछ प्रिय यादें पुनर्जीवित करेंगे।

करियर: आप आशावादी रहेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने कार्य में और अधिक समय का निवेश करेंगे। कई नए अवसर उजागर होंगे और आप उनका पूरा फायदा उठाने के लिए तत्पर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अति व्यस्त रहने की संभावना है।

यात्रा: भाग्य आज आप पर मुस्कुरा रहा है। अपने मार्ग में आएं हुए अवसरों का लाभ उठाएं।

भाग्य: आज आपका शुभ दिन है। अपनी सच्ची स्वाभाविक भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच न करें वर्ना आप एक बहुत अच्छा अवसर खो देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
20 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
मिथुन

स्वास्थ्य: आज आप तरोताजा और तन्दुरुस्त होने की ख़ुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास संबंधी व्यायाम शामिल करने चाहिए। संतुलित आहार का सेवन अति आवकश्यक है। मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से बचें।

इमोशन: आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे और आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा।

पर्सनल लाइफ: आप आज का दिन अपने पुराने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे और घर का वातावरण शांतिमय रहेगा। अपने प्रियतम के समक्ष प्यार का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त है।

करियर: आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्त रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से, दिन आप के लिए अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

यात्रा: आप में से कुछ लोगों के लिए यात्रा संभावित है। अपने दस्तावेजों और सामान पर आवश्यक निगरानी रखें।

भाग्य: पारिवारिक सहयोग आपके लिए मंगलप्रद साबित होगा, अतः आप कोई भी निर्णय लेने से पहले उनकी सलाह अवश्य लें।


 
विज्ञापन
20 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अच्छी सेहत को बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। योग द्वारा आप अच्छा आरोग्य प्राप्त कर सकते हैं। पत्तेदार सब्जिया शारीरिक सहनशक्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। अच्छी नींद भी आंतरिक शक्ति और ऊर्जा के स्तर में वृद्धि लाने में सहायक होगी।

इमोशन: आपकी जीवंत ऊर्जा और आप की स्नेह की आभा दूसरों को प्रेरित करेगी और उन्हें उत्साहित रखेगी।

पर्सनल लाइफ: प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। आपका जीवनसाथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा। अपनों के साथ साहसिक और रोमांचक कारनामों में शामिल होने का आज से बेहतर समय नहीं हो सकता है। परिवार के सदस्य आपसे स्नेह और सेवा की उम्मीद रखेंगे।

करियर: मुलाकातें आज आप के लिए लाभदायक साबित होंगी। आप का आत्मविश्वास उच्च स्तरीय रहेगा और काम में तरक्की के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे। जो व्यक्ति नौकरी के साक्षात्कार के परिणामों का इंतजार कर रहें हैं, आज उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे। ऋण के लिए आवेदन करने के लिए यह सही समय है।

यात्रा: आप को नई और अज्ञात स्थानों की यात्रा करने के अवसर मिल सकते हैं। ये यात्राएं आप के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी।

भाग्य: आज दिन भर जो आपके साथ घटित होने वाला है, उससे आप आश्चर्यचकित रहेंगे। आप को कुछ ऐसे नए और दिलचस्प लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जो आपके जीवन पर छाप छोड़ जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed