फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 अक्तूबर का राशिफल: क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारे

Sat, 19 Oct 2019 12:29 PM IST
विनोद शुक्ला वैदिक ऋषि
वैदिक ऋषि Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 19 Oct 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
19 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
rashifal - फोटो : amar ujala

शनिवार, 19 अक्तूबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

19 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आप अपने आपको ऊर्जा और नए आशावाद से भरा महसूस करेंगे । आप अपने स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता के विषय में आज बहुत सतर्क रहेंगे। कोई दोस्त आपको नया आहार या नयी व्यायाम पद्धति शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा । असुविधाजनक कपड़े या जूते-चप्पल पहनने से बचें ।

इमोशन: भावनाएं अति तीव्र परन्तु नियंत्रित रहेंगी। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे।

पर्सनल लाइफ: आज मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए एक अच्छा दिन है । आप अच्छा भोजन खायेंगें और अच्छे कपडे पहनेंगे तथा अपने वार्तालाप से दूसरों को प्रभावित करेंगें । युवाओं को दोस्तों और रिश्तेदारों से उपहार और शुभकामनाएं प्राप्त होंगी । आप एक नए रिश्ते का आरम्भ कर सकते हैं ।

करियर: आज कार्यालय में मतभेद और विवादों को हल करने के लिए एक अनुकूल दिन है। आपको पदोन्नति, आर्थिक लाभ एवं व्यवसाय में मुनाफे के बारे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी कुशाग्र और विश्वसनीय परख के आधार पर वित्तीय मामलों के बारे में निर्णय लेने के लिए यह बहुत अच्छा समय है ।

यात्रा: आप अपनी पसंद के नए स्थलों पर यात्रा कर सकते है । अधिकारिक यात्राएं भी संभव है ।

भाग्य: आज का दिन आपके उन भाग्यशाली दिनों में से एक है जब किस्मत आप पर मुस्करा रही है । इस दिन में आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है ।

19 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य के कारण कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ेगा आपके ऊर्जा स्तर में सुधार होता जायेगा । कुछ विश्राम करने के बाद आप अपने आपको फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। अपने आहार का ध्यान रखें और इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके रक्तचाप का स्तर सामान्य रहे ।

इमोशन: आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहे हैं । लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहे हैं । आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जायेंगे ।

पर्सनल लाइफ: आज आपके लिए एक अनुकूल दिन है। फिजा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप मिलकर कुछ प्रिय यादें पुनर्जीवित करेंगे ।

करियर: व्यवसायिकों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा । आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें । आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है ।

यात्रा: यात्रा की योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है । सार्थक यात्रा का संकेत मिल रहा हैं ।

भाग्य: अपनी कल्पनाओं के निहित अर्थ को समझें इससे आपको सौभाग्य और सफलता प्राप्त होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
19 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
मिथुन

स्वास्थ्य: आज आप तरोताजा और तन्दुरुस्त होने की ख़ुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास सम्बन्धी व्यायाम शामिल करना चाहिए। संतुलित आहार का सेवन अति आवश्यक है । मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से बचें ।

इमोशन: आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा ।

पर्सनल लाइफ: अविवाहित और योग्य पात्रों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर परिवार में शुरू की जा सकती है । वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव संभव है, लेकिन आपको अपने प्रिय से उपहार प्राप्त होने की भी सम्भावना है । विदेशों में रहने वाले रिश्तेदारों से मुलाकात संभावित है ।

करियर: आय में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगे। व्यापार बढ़ेगा। कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से इनकार न करें । काम की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई परियोजनाओं में पूंजी निवेश किया जा सकता है ।

यात्रा: यदि आप दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा के लिए कहीं दूर जाने की योजना बना रहें हैं, तो आज का दिन उपयुक्त है ।

भाग्य: भाग्य आपके पक्ष में है । आप परिवार के साथ समय बितायेंगे और किसी खुशी के मौके का जश्न मनाने की भी संभावनाएं हैं ।

विज्ञापन
19 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आप राहत की सांस ले सकते हैं और अभी हाल ही के दिनों की तुलना में आज आप बेहतर महसूस कर रहे हैं । स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए योग अभ्यास और ध्यान करना होगा। रोज सुबह एक सुखद सैर भी आपको फिट रखने में सक्षम होगी ।

इमोशन: अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। मानसिक स्पष्टता पाने के लिए आपको कुछ समय लगेगा ।

पर्सनल लाइफ: आज आपकी मुलाकात किसी निकट और प्रिय व्यक्ति से होगी । आज का दिन अपने परिवार से अपने प्रियतम का परिचय कराने के लिए सर्वोत्तम है । आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। अपने प्रति आपके प्यार और सेवा भाव से आपके परिवार के बड़े बुजुर्ग आपसे खुश रहेंगे।

करियर: आपने अब तक जितनी कड़ी मेहनत की है, उन सबका सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आखिर आ गया है । अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे। जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है।

यात्रा: छोटी समस्याएं आपकी यात्रा में विघ्न डाल सकती है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को समेट कर पैक कर लें ।

भाग्य: आज दिन भर जो आपके साथ घटित होने वाला है, उससे आप आश्चर्यचकित रहेंगे। आपको कुछ ऐसे नए और दिलचस्प लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा जो आपके जीवन पर छाप छोड़ जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed