Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 सितंबर राशिफल: इन 8 राशियों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा शुभ, मिल सकता है कोई सरप्राइज

Tue, 18 Sep 2018 09:12 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Vikas Shekhawat Updated Tue, 18 Sep 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
18 September 2018 rashifal daily horoscope 18th day of September month

जानिए  मंगलवार 18 सितंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल

Trending Videos

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

18 September 2018 rashifal daily horoscope 18th day of September month
aries - फोटो : aries

अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी ग़ैर यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीज़ें वाक़ई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज़्यादा पसंद नहीं करते।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

18 September 2018 rashifal daily horoscope 18th day of September month
taurus - फोटो : taurus

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। यह अच्छा वक़्त है जो आपके लिए क़ामयाबी और ख़ुशहाली लाएगा। इसके लिए आपको अपनी कोशिशों और अपने परिवार से मिलने वाले सहयोग का शुक्रगुज़ार होना चाहिए। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

18 September 2018 rashifal daily horoscope 18th day of September month
gemini - फोटो : gemini

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीज़ें वाक़ई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज़्यादा पसंद नहीं करते। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है।

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

18 September 2018 rashifal daily horoscope 18th day of September month
cancer - फोटो : cancer

काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की ज़रूरत है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed