जानिए गुरुवार 13 सितंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आपका सकारात्मक रुख़ आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ वक़्त बचाकर रखें। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। अच्छा समय बहुत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर खड़खड़ाहट। हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।