Navpancham Yog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 5 मार्च 2026 का दिन बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन आकाश में एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ ग्रहयोग का निर्माण होने जा रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य और देवगुरु बृहस्पति जब एक-दूसरे से 120 डिग्री के कोण पर स्थित होते हैं, तो नवपंचम योग बनता है। यह योग आत्मबल, सौभाग्य, ज्ञान और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। सूर्य जहां आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है, वहीं गुरु जीवन में विस्तार, सही दिशा और सकारात्मक अवसरों का संकेत देता है।
Mulank 4 Career: जानिए कौन से करियर क्षेत्र मूलांक 4 वालों के लिए होते हैं बेस्ट, दिलाते हैं सम्मान और सफलता
सूर्य और गुरु का यह नवपंचम योग ज्योतिष में विशेष फलदायी माना गया है, क्योंकि इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में बड़े और स्थायी बदलाव देखने को मिलते हैं। खासतौर पर करियर, नौकरी, व्यापार, धन और मान-सम्मान के मामलों में यह योग नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। 5 मार्च 2026 को बनने वाला यह संयोग 5 राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, जिनके जीवन में भाग्य का साथ, सफलता और समृद्धि के प्रबल संकेत बन रहे हैं।
Chandra Grahan On Holi 2026: इस साल होली पर 20 मिनट का चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगा सूतक काल का समय
2 of 6
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु का नवपंचम योग भाग्य को मजबूती देने वाला साबित होगा। लंबे समय से अटके हुए सरकारी या प्रशासनिक कार्य पूरे होने की संभावना है। उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या विदेश यात्रा से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दांपत्य जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी।
3 of 6
संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह योग बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं। इस दौरान आपकी निर्णय क्षमता पहले से कहीं बेहतर होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़े फैसले लेने से लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने के योग हैं और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
4 of 6
रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह नवपंचम योग आर्थिक परेशानियों से राहत दिलाने वाला रहेगा। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। यदि आप लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस दौरान सुधार महसूस होगा। पुराने निवेश या किसी योजना से अचानक लाभ मिलने के संकेत भी बन रहे हैं।
5 of 6
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए सूर्य के साथ उनका यह शुभ संबंध आपके लिए करियर में बड़ी प्रगति लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और जिम्मेदारी भरे प्रोजेक्ट आपको सौंपे जा सकते हैं। इस समय आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति मिलेगी।