फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली नजर में ही दिल दे बैठते हैं ये पांच राशि वाले लोग

Wed, 11 Dec 2019 09:08 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 11 Dec 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
people of these five signs may fall in love at first sight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर आपने देखा या सुना होगा कि लोगों को पहली फुर्सत में ही प्यार हो जाता है। इस प्यार को एक तरफा प्यार कहते हैं। यह प्यार एक व्यक्ति के किसी दूसरे शख्स की तरफ होने वाले आकर्षण को दिखाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी पांच राशि वाले जातक हैं जिन्हें आसानी से एक तरफा प्यार हो जाता है। ये राशियां इस प्रकार है....

people of these five signs may fall in love at first sight
rashi

मेष राशि वाले प्यार में दिखाते हैं जल्दबाजी
मेष राशि वाले लोग बेहद उत्साही होते हैं। इनके दिल में जो भी कुछ आता है ये उसे तपाक से बोल देते हैं। दिल के मामलों में इन्हें सब्र नहीं होता है। अगर इनके दिल को कोई पहली नजर में भा जाता है तो ये उससे एकतरफा प्यार कर बैठते हैं। मौका मिलने पर ये अपने जज्बातों को भी कह देते हैं। प्यार के मामलों में ये भरोसेमंद पार्टनर होते हैं। हालांकि ये अपने प्यार पर अधिकार जताने वाले होते हैं।

people of these five signs may fall in love at first sight
rashi

कर्क राशि वाले प्यार के मामले में होते हैं इमोशनल 
कर्क राशि वाले भावुक मिजाज के होते हैं। अगर इनके दिल को कोई शख्स छू जाए तो ये उस पर लट्टू हो जाते हैं। ये उसके ख्यालों में डूब जाते हैं। लेकिन इनमें एक चीज काबिल-ए-तारीफ होती है कि ये किसी को भी मना लेते हैं। अपने प्रियतम से ये अधिक भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। रिलेशनशिप इनके लिए बहुत मायने रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
people of these five signs may fall in love at first sight
rashi

सिंह के लोग रिलेशनशिप को लेकर होते हैं जुनूनी
सिंह राशि के लोग भी एक तरफा प्यार में पड़ जाते हैं। रिलेशनशिप के लिए ये जुनूनी होते हैं। ये प्यार के मामलों में सीमाओं को भी नहीं देखते हैं। अगर इन्हें कोई पसंद आ जाए तो ये बेबाकी से उनसे नजरें मिलाते हैं। अपने पार्टनर के प्रति ये अधिक रोमांटिक होते हैं। इस राशि वाले जल्दी ही दूसरों के दिल में अपनी जगह बना लेते हैं।

विज्ञापन
people of these five signs may fall in love at first sight
rashi

तुला राशि वाले होते हैं रोमांटिक
तुला राशि के लोग रोमांटिक मिजाज वाले होते हैं। अगर इनके दिल को कोई छू जाए तो इन्हें उनसे प्यार हो जाता है। हालांकि मौका मिलने पर जल्द ही ये अपने दिल की बात को कह देते हैं। इन्हें प्यार के मामले में धैर्य नहीं होता है। कभी-कभी तो प्यार के मामले में ये किसी की परवाह भी नहीं करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed