हर व्यक्ति अपनी हथेली में जीवन, भाग्य, स्वास्थ्य, हृदय और दूसरी कई रेखाओं के साथ धन संबंधी रेखाएं भी लेकर आता है। अगर आप अपनी हथेली को गौर से देखें तो आपको इनमें अपने पूरे जीवन का हाल नजर आ जाएगा। आप खुद जान जाएंगे कि आपकी किस्मत आपका कितना साथ देगी और आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। क्या आप अपनी कमाई से धनवान बनेंगे या कहीं से आपको धन का लाभ मिलेगा जिससे आप धनी हो जाएंगे। आइये देखें कि आपकी हथेली में धन की रेखा क्या कहती है।
आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीजिए
हथेली में धन रेखा को जानने से पहले यह जान लें कि आपको किस हाथ में अपनी धन रेखा देखनी है। बहुत से लोग यह मानते हैं कि पुरुषों का दायां हाथ देखना चाहिए और लड़कियों की बायीं। लेकिन आप ऐसा न करें। आप उस हथेली को देखिए जो आपका कर्म हाथ है यानी अगर आप दाएं हाथों से जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों को करते हैं तो दायीं हथेली और बाएं हाथ से काम करते हैं तो बायीं हथेली देखिए। यह बात स्त्री पुरूष दोनों के लिए समान रूप से लागू होती है। अगर महिला कामकाजी हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीजिए
आपको बता दें कि हथेली में धन रेखा जीवन रेखा की तरह हर व्यक्ति की हथेली में एक स्थान से शुरू नहीं होती है। हर व्यक्ति की हथेली में धन की रेखा अलग-अलग स्थानों से और अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों से मिलकर बनी होती है। हम सबसे पहले पर्वतों की बात करते हैं जिनसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का पता चलता है।
आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीजिए
आपकी हथेली में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ है तो यह संकेत है कि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और आप सुखी जीवन का आनंद लेंगे। यहां ध्यान देने की बात यह है कि शुक्र पर्वत भौतिक सुख को दर्शाता है, गुरु पर्वत आपकी नेतृत्व क्षमता और सूर्य पर्वत आपके मान-सम्मान और प्रसिद्धि को दर्शाता है। अगर यह तीनों चीजें आपके साथ हैं तो आपको धनवान होने से कौन रोक सकता है।
आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीजिए
अब रेखाओं से धन का हाल जानिए। अगर आपकी हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर M आकृति बन रही है तो यह संकेत है कि आप 35 से 55 साल के बीच खूब धन कमाएंगे। इस रेखा का मतलब यह भी होता है कि आपके जीवन में धन का आगमन विवाह के बाद तेजी से होगा। विवाह के बाद ही आप नौकरी या व्यवसाय में उन्नति की ओर बढ़ना शुरु करेंगे।