भौंह देखकर जानिए स्त्री, पुरुषों की कुछ खास बातें
समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी भी स्त्री या पुरुष की आंखें और भौहों को देखकर उनके स्वभाव और व्यक्तित्व के कई रहस्यों को जाना जा सकता है। किसी की भौहों को देखकर आप यह जान सकते हैं कि उस व्यक्ति से आपको निकटता बनानी चाहिए या उनसे सावधान रहना चाहिए। किसी की आर्थिक स्थिति और उनके मन की कई बातों को भौंहें देखकर जाना जा सकता है।
भौंह देखकर जानिए स्त्री, पुरुषों की कुछ खास बातें
जिस स्त्री की भौहें चन्द्र के समान आकृति बनाती हो और दोनों भौहें एक दूसरे से बिलकुल पास नहीं हो वह स्त्री बहुत ही भाग्यशाली होती है। इन्हें घर परिवार एवं समाज में मान-सम्मान मिलता है। ऐसी स्त्रियों का जीवन सुखमय और धन-धान्य से परिपूर्ण होता है। इनके पति भी सुखी और सम्मानित होते हैं।
भौंह देखकर जानिए स्त्री, पुरुषों की कुछ खास बातें
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिनकी भौहें अधिक मोटी होती हैं वह बहुत अधिक क्रोधी और चालाक होते हैं। इनमें धन के प्रति अधिक लालसा रहती है। यह किसी भी तरह अधिक से अधिक धन अर्जन करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग अपने धन और उपलब्धियों पर अहंकार करने लगते हैं।
भौंह देखकर जानिए स्त्री, पुरुषों की कुछ खास बातें
जिन व्यक्तियों की भौहें झुकी हुई और टेढ़ी-मेढ़ी होती हैं उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस तरह भौहों वाले पुरुष स्त्रियों के प्रति अधिक आसक्त रहते हैं। इन्हें आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। आयु के मामले में भी इस तरह के भौंह शुभ संकेत नहीं देते हैं।
भौंह देखकर जानिए स्त्री, पुरुषों की कुछ खास बातें
जिन स्त्री पुरुषों के दोनों भौहों के बीच में खाली स्थान होता है वह साफ और स्पष्टवादी होते हैं। इन्हें जो कुछ बोलना होता है समाने बोल देते हैं। जरूरत के समय लोगों की मदद करते हैं। लेकिन इनके दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। ऐसे लोग अपने सिद्घांतों को अधिक महत्व देते हैं।