फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: हथेली पर बने ऐसे निशान व्यक्ति को बनाते हैं भाग्यशाली, होते हैं अकूत धन-संपत्ति के मालिक

Sun, 13 Feb 2022 12:33 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 13 Feb 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
palmistry reading such these type of lucky sign on your palm full of fame and money in life
जिन व्यक्तियों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा और ह्रदय रेखा के बीच में अंग्रेजी अक्षर का x जैसा निशान बना होता ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की गणना, दशा, महादशा और कुंडली विश्लेषण से व्यक्ति के भाग्य और उसके व्यक्तित्व के बारे में काफी जानकारियां प्राप्ति की जाती हैं। कुंडली के अध्ययन के अलावा हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य की हथेली पर बनी लकीरों से व्यक्ति के जीवन में भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। हथेली पर बनी अलग-अलग तरह की रेखाओं के अतिरिक्त कई तरह के निशान भी बने हुए होते हैं। इन निशानों में कुछ निशान बहुत ही शुभ फल देने वाले होते हैं तो कुछ निशान ऐसे भी होते हैं  जो अशुभ माने जाते हैं। आज हम आपको हथेली पर बनने वाले कुछ शुभ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं।

palmistry reading such these type of lucky sign on your palm full of fame and money in life
palmistry

जिन व्यक्तियों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा और ह्रदय रेखा के बीच में अंग्रेजी अक्षर का x जैसा निशान बना होता ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों का जीवन सुख-सुविधा और ऐशोआराम से बीतता है। ये लोग किसी कार्य में थोड़े से ही प्रयास में जल्दी सफलता प्राप्त कर लेते हैं। धन-दौलत और मान-सम्मान में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों का आत्मविश्वास बहुत ऊंचा होता है।

palmistry reading such these type of lucky sign on your palm full of fame and money in life
palmistry
कई लोगों की हथेली के बीचों बीच अंग्रेजी अक्षर का M जैसा निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसे लोग भाग्यशाली होने के साथ बहुत ही बुद्धिमान और तेज दिमाग के माने जाते हैं। इन लोगों के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है। ऐसे लोग जीवन में किसी बड़े पद की प्राप्ति करते हैं। ये लोग राजनीति और व्यापार के क्षेत्र में अपना नाम संभालते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
palmistry reading such these type of lucky sign on your palm full of fame and money in life
palmistry
कुछ लोगों की हथेली पर शंख का निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में शंख के निशान को बहुत ही शुभ चिन्ह माना जाता है। ऐसे लोगों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता है। ये लोग मेहनत से किसा अच्छे मुकाम पर काबिज होने की क्षमता रखते हैं। इस तरह के लोगों हमेशा अपने दुश्मनों पर भारी रहते हैं। समाज में इनका मान-सम्मान होता है। धन भी खूब कमाते हैं।
विज्ञापन
palmistry reading such these type of lucky sign on your palm full of fame and money in life
palmistry
हथेली पर चक्र का निशान बहुत ही शुभता और सौभाग्यशाली का प्रतीक माना गया है। चक्र का निशान बहुत ही कम लोगों की हथेलियों पर बना हुआ होता है। जिन लोगों की हथेली पर चक्र का निशान होते है वे बेशुमार धन-दौलत के मालिक होते हैं। ऐसे व्यक्ति का जीवन राजसी ठाठ-बाट में बीतता है। समाज में इनका काफी रूतबा होता है। ऐसे लोग अपने जीवन काल में बहुत सारा धन-दौलत और संपत्ति एकत्रित करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed