सिर्फ कुंडली में ही नहीं हथेली देखकर भी जान सकते हैं कि आप राजयोग लेकर पैदा हुए हैं। और अगर आपकी हथेली में यह योग बन रहा है तो समझ लीजिए आप सफल और धनवान बनेंगे। तो चलिए देखते हैं हथेली में राजयोग कहां बन रहा है।
क्या आपकी हथेली में है राजयोग, खुद देखिए
हस्तरेखा विज्ञान में हथेली में मौजूद कुछ चिन्हों को बहुत ही शुभ माना जाता है। इन्हीं शुभ चिन्हों और रेखाओं को राजयोग का सूचक माना जाता है। जैसे शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान। अगर इनके साथ हथेली में भाग्य रेखा को चन्द्र पर्वत से आती रेखा छू रही हो तब इसका प्रभाव और बढ जाता है व्यक्ति बड़ा अधिकारी बनता है। ऐसे व्यक्तियों को सरकारी क्षेत्र में बहुत मान-सम्मान प्राप्त होता है।
क्या आपकी हथेली में है राजयोग, खुद देखिए
हथेली में हल और खड्ग यानी तलवार का निशान बहुत ही शुभ और राजयोग के समान फल देने वाला माना गया है। जिनकी हथेली में ऐसे चिन्ह होते हैं वह धन संपन्न होते हैं।
क्या आपकी हथेली में है राजयोग, खुद देखिए
4 of 8
हस्तरेखा
- फोटो : getty images
हथेली में मंगल पर्वत ऊंचा हो साथ में मस्तिष्क रेखा सिरे पर दो भागों में बंटा हुआ हो और सबसे कनिष्ठा उंगली लंबी हो तो यह संकेत है कि व्यक्ति राजयोग लेकर पैदा हुआ है और सरकारी क्षेत्र में उच्च पद और लाभ प्राप्त कर सकता है।
क्या आपकी हथेली में है राजयोग, खुद देखिए
अपनी हथेली में अनामिका उंगली के पास से चलती हुई रेखा को देखिए अगर यह रेखा मस्तिष्क रेखा से मिली हुई है और मस्तिष्क रेखा सिरे झुककर गुरु पर्वत पर आ रही है तो यह समझ लीजिए कि राजा की तरह सुख प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्ति राजनीति में सफल होते हैं।