फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: हाथ की ये रेखाएं और चिह्न दिलाता है राजयोग, लक्ष्मी जी की होती है विशेष कृपा

Fri, 04 Mar 2022 01:44 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
Palmistry Raj Yog Hast Rekha Auspicious Hand Lines Get Blessings of Goddess Laxmi
Palmistry: व्यक्ति के हाथ में कुछ ऐसे चिह्न और रेखाएं होती हैं जो राजयोग बनने के संकेत देतीं हैं। - फोटो : amar ujala

ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत हस्त-रेखा का विशेष महत्व है। हस्त रेखा को भारतीय ज्योतिष का अभिन्न अंग माना गया है। प्राचीन काल से ही ज्योतिष शास्त्र का अपना ही महत्व रहा है।  जिस व्यक्ति को रेखाओ का ज्ञान होता है वह व्यक्ति हस्त रेखा की सहायता से किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य तथा वर्तमान में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकता है। आपके हाथ पर खींची हुई हर रेखा आपके भविष्य, वर्तमान तथा भूत से संबंधित रहस्यों को अपने में समाहित किए हुए है। आपके जीवन से संबंधित प्रत्येक होने वाली घटना की जानकारी आपकी हस्त रेखाओं में विद्यमान है। व्यक्ति के हाथ में कुछ ऐसे चिह्न और रेखाएं होती हैं जो राजयोग बनने के संकेत देतीं हैं। ऐसे व्यक्ति का जीवन ऐश्वर्य से भर हुआ होता है और जीवन भर सुख- समृद्धि मिलती है। आइए जानते हैं किन रेखाओं और चिह्नों के आधार पर मनुष्य को राजयोग प्राप्त होता है। 

Palmistry Raj Yog Hast Rekha Auspicious Hand Lines Get Blessings of Goddess Laxmi
जिस व्यक्ति की हथेली के एकदम बीच वाले हिस्से पर कोई तोरण, बाण, रथ, चक्र या ध्वजा का चिह्न दिखता है उसे जीवन में महान उपलब्धि हासिल होती है और शासन करने का एक बड़ा अवसर मिलता है। - फोटो : amar ujala

हथेली के बीच में हो ये चिह्न 
जिस व्यक्ति की हथेली के एकदम बीच वाले हिस्से पर कोई तोरण, बाण, रथ, चक्र या ध्वजा का चिह्न दिखता है उसे जीवन में महान उपलब्धि हासिल होती है और शासन करने का एक बड़ा अवसर मिलता है। उन्हें जीवन में राजसुख मिलता है। इन लोगों के पास अकूत धन संपत्ति होती है। साथ ही ये लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं और जीवन के सारे भौतिक सुख पाते हैं।

Palmistry Raj Yog Hast Rekha Auspicious Hand Lines Get Blessings of Goddess Laxmi
जिन लोगों की हथेली में अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा और मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाए, ऐसा व्यक्ति राजसुख भोगता है। - फोटो : amar ujala

शनि की ऐसी रेखा देती है राज सुख 
जिन लोगों की हथेली में अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा और मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाए, ऐसा व्यक्ति राजसुख भोगता है। ऐसे व्यक्ति के ऊपर शनिदेव की भी विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग प्रशासनिक पद पर होते हैं और जीवन में खूब धन कमाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry Raj Yog Hast Rekha Auspicious Hand Lines Get Blessings of Goddess Laxmi
जिस व्यक्ति के अंगूठे में मछली, वीणा या सरोवर का चिह्न होता है, ऐसे व्यक्ति यश प्राप्त करने वाले होते हैं।

अंगूठे में ऐसे चिह्न वाले बनते हैं बड़े व्यापारी 
जिस व्यक्ति के अंगूठे में मछली, वीणा या सरोवर का चिह्न होता है, ऐसे व्यक्ति यश प्राप्त करने वाले होते हैं। ऐसे चिह्न वाले व्यक्ति बड़े व्यापारी बनते हैं और इनके पास अकूत धन संपदा होती है। इस प्रकार चिह्न बहुत ही सूक्ष्म होते हैं और बहुत ही बारीकी से देखे जाने पर दिखते हैं।  

विज्ञापन
Palmistry Raj Yog Hast Rekha Auspicious Hand Lines Get Blessings of Goddess Laxmi
जिस व्यक्ति की हथेली पर हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का चिह्न हो उसे समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। - फोटो : amar ujala

हथेली में ऐसा चिह्न बनाता है राजनेता
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि हथेली में त्रिशूल का चिह्न होता है तो उसे सम्मान की प्राप्ति होती है। जिस व्यक्ति की हथेली पर हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का चिह्न हो उसे समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। ऐसा व्यक्ति राजनीति में भी बड़ा पद पाता है और समाज में लोकप्रिय होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed