Lucky Sign on Palm: हाथ की लकीरें इंसान की तकदीर का आईना होती हैं। ये लकीरें व्यक्ति के स्वभाव और किस्मत के बारे में काफी कुछ बता सकती हैं। हथेली की रेखाएं व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, भविष्य के अलावा ये भी बताती हैं उसे कैसा जीवनसाथी मिलेगा। आज हम हथेली में मौजूद ऐसी ही रेखा के बारे में बात करेंगे, जो शादी के बाद इंसान की तकदीर बदल देती हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि कई बार लोगों को शादी के बाद अचानक से तरक्की मिलने लगती है। उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने लगता है। ऐसा हथेली में मौजूद विवाह रेखा की वजह से होता है। हथेली की विवाह रेखा और कुछ अन्य निशान को देखकर जाना जा सकता है कि आपको कैसा जीवनसाथी मिलेगा। साथ ही सदी के बाद कितनी तरक्की मिलेगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
Lucky Sign on Palm: हथेली में हो ऐसी विवाह रेखा तो मिलता है अमीर जीवनसाथी, ठाठ से गुजरती है जिंदगी
कहां होती है विवाह रेखा?
हाथ की सबसे छोटी अंगुली के नीचे कुछ बेहद बारीक और आड़ी-टेढ़ी रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं हथेली के बाहर से अंदर की तरफ आती हैं। ये रेखाएं हृदय रेखा के ठीक ऊपर होती है। इन्हीं को विवाह की रेखा कहा जाता है। विवाह रेखा एक या एक से अधिक भी हो सकती है।
ऐसी विवाह रेखा होती है शुभ
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में विवाह रेखा स्पष्ट दिखाई देती है, उन्हें एक अमीर जीवनसाथी मिलता है। वहीं यदि चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा विवाह रेखा के साथ मिले तो ऐसे लोगों को बहुत प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है। ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन हमेशा खुशहाल रहता है।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा हल्की और पतली हो वे अपने जीवनसाथी के प्रति ज्यादा गंभीर नहीं रहते हैं। ऐसे लोगों के एक से ज्यादा प्रेम संबंध होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार शादी के बाद भी इनके अफेयर होने की आशंका रहती है।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा का रंग लालिमा लिए हुए ऐसे तो ऐसे लोगों के वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इनका वैवाहिक जीवन हमेशा प्रेम-उत्साह बना रहता है। वहीं विवाह रेखा का पीला या सफेद होना दांपत्य के प्रति उदासीनता दिखाता है।
Mole On Palm: हथेली में मौजूद तिल से जानें कैसा रहेगा आपका भविष्य