{"_id":"6450a551e047636350011f13","slug":"palm-mole-according-to-palmistry-know-moles-on-palm-benefits-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mole On Palm: हथेली में मौजूद तिल से जानें कैसा रहेगा आपका भविष्य","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
Mole On Palm: हथेली में मौजूद तिल से जानें कैसा रहेगा आपका भविष्य
Tue, 02 May 2023 11:32 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 02 May 2023 11:32 AM IST
सार
Mole On Palm: सामुद्रिक शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की हथेली में मौजूद तिलों के बारे में विस्तार से बताया गया है। हथेली में अलग-अलग जगह पर मौजूद तिल अलग-अलग प्रभाव देते हैं।
विज्ञापन
Mole On Palm: हथेली में मौजूद हर तिल होता है खास, ऐसे जानें शुभ-अशुभ संकेत
- फोटो : iStock
विस्तार
Mole On Palm: सामुद्रिक शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की हथेली में मौजूद तिलों के बारे में विस्तार से बताया गया है। हथेली में अलग-अलग जगह पर मौजूद तिल अलग-अलग प्रभाव देते हैं। कुछ तिल शुभ होते हैं तो वहीं कुछ अशुभ। हथेली में मौजूद ये तिल व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ संकेत देते हैं, जिन्हें देखकर किसी भी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में मूल्यांकन किया जा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं तिल से संबंधित कुछ खास संकेतों के बारे में, जिन्हें देखकर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं हथेली में किस जगह पर बना तिल क्या संकेत देता है...
विज्ञापन
शुक्र पर्वत पर तिल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र पर्वत पर तिल होना शुभ नहीं माना जाता है। जिन लोगों की हथेली में शुक्र क्षेत्र पर तिल होता है, उन्हें वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता है। साथ ही सरकारी मामलों एवं नौकरी में आपको कष्ट हो सकता है। किसी कारण से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है।
विज्ञापन
मध्यमा उंगली पर तिल
यदि आपकी मध्यमा उंगली पर तिल है तो ज्योतिष की दृष्टि में भी ये बहुत अच्छा माना गया है। इसका मतलब आप बहुत भाग्यशाली हैं। मध्यमा उंगली पर तिल से व्यक्ति को जीवन में कभी भी खुशियां और धन की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
चंद्र पर्वत पर तिल
जिनकी हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल का निशान मौजूद होता है उनका मन अस्थिर और अशांत रहता है। ऐसे लोगों को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ये लोग प्यार में भी असफल होते हैं।
गुरु पर्वत पर तिल
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में गुरु पर्वत पर तिल होता है ऐसे लोगों को जीवन में भरपूर धन-दौलत मिलती है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में सारे सुख मिलेंगे।