फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है भविष्य, ऐसे जानें कितने भाग्यशाली हैं आप

Mon, 05 Jun 2023 11:19 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 05 Jun 2023 11:19 AM IST
विज्ञापन
Palmistry in Hindi Easy Way to Find the Secrets of Life Success in Palm Shape
रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है भविष्य - फोटो : iStock

Hast Rekha Gyan In Hindi: प्रत्येक व्यक्ति की हथेली की बनावट और आकार अलग-अलग होते हैं। जिस प्रकार हथेली की रेखाओं और चिन्हों को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जाता है, ठीक उसी प्रकार हथेली के आकार को भी देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत सारी बातें जानी जा सकती हैं। व्यक्ति कितना भाग्यशाली है, जीवन में कितनी तरक्की करेगा आदि बातें जानने के लिए उसके हथेली की बनावट और आकार को देखा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हथेली की बनावट और उसकी लंबाई-चौड़ाई को देखकर उसके बारे में काफी जानकारी ली जा सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं हथेली के आकार के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में... 



Lucky Sign on Palm: हथेली में हो ऐसी विवाह रेखा तो मिलता है अमीर जीवनसाथी, ठाठ से गुजरती है जिंदगी 

Palmistry in Hindi Easy Way to Find the Secrets of Life Success in Palm Shape
रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है भविष्य - फोटो : self

छोटी हथेली
जिन लोगों की हथेली छोटी होती है ऐसे लोग बहुत सुखी जीवन जीते हैं। ये साफ दिल वाले होते हैं। छोटी हथेली वाले लोगों को भक्ति और भजन आदि करना बेहद पसंद होता है। जानकारों की मानें तो छोटी हथेली के लोगों के पास जीवन के सभी सुख होते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी जिज्ञासु माने जाते हैं। इन्हें नई-नई चीजें सीखना पसंद होता है।

Palmistry in Hindi Easy Way to Find the Secrets of Life Success in Palm Shape
रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है भविष्य - फोटो : iStock

बड़ी हथेली 
बड़ी हथेली वाले व्यक्ति समझदार और गंभीर होते हैं। ऐसे लोग अपना काम जिम्मेदारी से करते हैं। ऐसे लोग अपने परिश्रम से जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी ऐसे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 


Palmistry 2023 : अगर आपकी हथेली पर भी बन रहे हैं ये योग, जीवनभर नहीं होगी कभी पैसों की कमी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry in Hindi Easy Way to Find the Secrets of Life Success in Palm Shape
रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है भविष्य - फोटो : iStock

कोमल हथेली 
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेलियों पर ज्यादा मांस होते हैं और हथेली कोमल होती है ऐसे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि  कोमल हथेली वाले लोगों को अधिक सुखों की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Palmistry in Hindi Easy Way to Find the Secrets of Life Success in Palm Shape
रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है भविष्य - फोटो : iStock

कठोर हथेली 
कठोर हथेली वाले लोगों को जीवन में सुखों के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि ऐसे लोग बेहद कर्मठ और ईमानदार होते हैं। ये लोग हर काम को समय से पूरा करने में यकीन रखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed