फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Broken Heart Line Means: शुभ नहीं मानी जाती है हथेली की टूटी हुई ये रेखा, मिल सकता है प्यार में धोखा

Tue, 13 Sep 2022 11:56 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 13 Sep 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Palmistry Broken Heart Line Means Signs In Palm That You Will Be Cheated By Your Lover In Hindi
शुभ नहीं मानी जाती है हाथ में टूटी हुई ये रेखा - फोटो : iStock

Broken Heart Line Means: व्यक्ति की हथेली में कई तरह की रेखाएं या लकीरें होती हैं। ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन से जुड़े तमाम विषयों जैसे धन-दौलत, आयु, मान-सम्मान, नौकरी से संबंधित तमाम बातों को दर्शाती हैं। आज हम हृदय रेखा के बारे में बात करेंगे। हृदय रेखा व्यक्ति के जीवन में बहुत कुछ संकेत देती है। ज्योतिष शास्त्र में हृदय रेखा को बहुत ही अहम माना गया है। कहा जाता है कि जैसा इस रेखा का नाम है, ठीक उसी के अनुरूप ये व्यक्ति के दिल का हाल भी बताती है। किसी भी व्यक्ति को उसका प्यार मिलेगा या नहीं, इस बारे में भी हृदय रेखा के जरिए पता लगाया जा सकता है। साथ ही इससे संतान के बारे में भी पता चलता है। चलिए जानते हैं हृदय रेखा के बारे में सबकुछ 



हथेली में कहां होती है हृदय रेखा?
हथेली में बुध पर्वत के नीचे यानी तर्जनी या मध्यमा उंगली से शुरू होकर गुरु पर्वत की ओर बढ़ने वाली रेखा को हृदय रेखा कहते हैं। इस रेखा से व्यक्ति के व्यवहार के बारे में बहुत सी जानकारी दी जा सकती है। इस रेखा का संबंध व्यक्ति की भावनाओं से होता है। 

Palmistry Broken Heart Line Means Signs In Palm That You Will Be Cheated By Your Lover In Hindi
शुभ नहीं मानी जाती है हाथ में टूटी हुई ये रेखा - फोटो : iStock
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में हृदय रेखा बुध पर्वत से शुरू होकर गुरु और शनि पर्वत के बीच अंगुलियों के मिलने वाले भाग तक जाती है, तो उसे सबसे सुंदर हृदय रेखा माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग सच्चे प्रेमी साबित होते हैं। ये लोग छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं और रिश्तों की अहमियत रखते हैं। ये लोग काफी भावनात्मक होते हैं और सभी का ख्याल रखते हैं।
Palmistry Broken Heart Line Means Signs In Palm That You Will Be Cheated By Your Lover In Hindi
शुभ नहीं मानी जाती है हाथ में टूटी हुई ये रेखा - फोटो : istock

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि हृदय रेखा लाल और गहरी हो, तो ऐसे लोग स्वभाव के तेज होते हैं। इन्हें किसी भी नशे की लत आसानी से लग जाती है और फिर उसे छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है। सबसे बड़ी बात ये है कि नशे की ये लत उनकी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry Broken Heart Line Means Signs In Palm That You Will Be Cheated By Your Lover In Hindi
शुभ नहीं मानी जाती है हाथ में टूटी हुई ये रेखा - फोटो : iStock

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि व्यक्ति की हथेली में हृदय रेखा शनि पर्वत के नीचे तक जाती है, तो ऐसे व्यक्ति को पैसे से मोह होता है। ऐसा व्यक्ति धन कमाने के लिए विभिन्न प्रकार के समझौते करने के लिए भी तैयार होता जाता है। साथ ही ये लोग काफी मतलबी होते हैं। 

विज्ञापन
Palmistry Broken Heart Line Means Signs In Palm That You Will Be Cheated By Your Lover In Hindi
शुभ नहीं मानी जाती है हाथ में टूटी हुई ये रेखा - फोटो : iStock

यदि हृदय रेखा बुध पर्वत से निकलकर सीधे गुरु पर्वत तक जा रही है, तो ऐसा व्यक्ति स्पष्टवादी और ज्ञानी होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग अनुशासन प्रिय होते हैं और दूसरों को भी अनुशासन में रखना पसंद करते हैं। अनुशासन में रहने के कारण ये लोग कुशल प्रबंधक होते हैं। वहीं जिनकी हथेली में हृदय रेखा जितनी अधिक लंबी और गहरी होगी उतनी अधिक प्रभावी रहती है। जिन लोगों की हृदय रेखा गहरी और स्पष्ट होती है वे लोग सेवा और सत्कार करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग भावनात्मक तौर पर भी बहुत मजबूत होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed