फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: हाथ की रेखाओं में बन रहे हैं ऐसे निशान, तो जीवनभर लगी रहती हैं परेशानियां

Sun, 17 Apr 2022 01:37 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 17 Apr 2022 01:37 PM IST
विज्ञापन
Palmistry bad luck line in hand in hindi these lines trouble you throughout life
दुर्भाग्य को दर्शाती हैं ये रेखाएं - फोटो : iStock

Bad Luck Line in Palm: मनुष्य की हथेली में कई तरह की रेखाएं मौजूद होती हैं, जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हथेली में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ रेखाएं भी होती हैं। शुभ रेखाएं एक ओर जहां व्यक्ति को उचाईयों की ओर ले जाती हैं वहीं कुछ अशुभ रेखाएं भी होती हैं, जो दुर्भाग्य को दर्शाती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस भी व्यक्ति के हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं उसे जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो पाती। तमाम कोशिशों के बाद में ऐसे लोग जीवन में हमेशा असफल रहते हैं। नौकरी से लेकर व्यापर तक हर जगह ऐसे लोगों को सिर्फ निराशा ही हासिल होती है। ऐसी रेखाएं और चिह्न व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देते हैं। ऐसे में आइए आज जानते हैं उन रेखाओं और चिह्नों के बारे में, जो दुर्भाग्य को दर्शाती हैं.... 

Palmistry bad luck line in hand in hindi these lines trouble you throughout life
दुर्भाग्य को दर्शाती हैं ये रेखाएं - फोटो : iStock
हथेली में द्वीप का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में किसी भी स्थान पर द्वीप का निशान शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि द्वीप का निशान जिस भी पर्वत पर होता है उस पर विपरीत प्रभाव डालता है। यदि द्वीप का निशान गुरु पर्वत पर है, तो मान-सम्मान में कमी आती है। सूर्य पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर नौकरी से संबंधित परेशानियां आती हैं। साथ ही चंद्र पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर व्यक्ति की कल्पना शक्ति प्रभावित होती है। वहीं मंगल पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर इंसान का साहस कम हो जाता है।  

Palmistry bad luck line in hand in hindi these lines trouble you throughout life
दुर्भाग्य को दर्शाती हैं ये रेखाएं - फोटो : iStock
जीवन रेखा को काटती हुई रेखाएं

हथेली में जीवन रेखा को काटती हुई छोटी-छोटी रेखाएं शुभ नहीं नहीं मानी जाती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ये रेखाएं जिस स्थान पर जीवन रेखा को काटती हैं, व्यक्ति को उस उम्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही इन्हें दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry bad luck line in hand in hindi these lines trouble you throughout life
दुर्भाग्य को दर्शाती हैं ये रेखाएं - फोटो : iStock
अनामिक उंगली पर क्षैतिज रेखाएं

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत देती हैं। ऐसी रेखाएं शुभ नहीं मानी जाती। कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली में अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं बनी हुई होती हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

विज्ञापन
Palmistry bad luck line in hand in hindi these lines trouble you throughout life
दुर्भाग्य को दर्शाती हैं ये रेखाएं - फोटो : iStock
काला धब्बा 

हथेली में काला धब्बा भी अशुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर काला धब्बा होता है, उन्हें दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed