हमारी हथेली पर कई तरह की आकृतियां और निशान बन होते हैं। ये निशान कुछ शुभ फल देते हैं तो कुछ अशुभ। अशुभ निशान होने पर व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियों से सामना करना पड़ता है। वहीं शुभ निशान होने पर व्यक्ति को सफलता, मान-सम्मान और धनवान बनता है। हमारी हथेली पर एक चौकोर आकृति बनी होती है। यह आकृति हथेली पर अलग-अलग स्थानों पर बनी रहती है। हथेली के शुभ स्थानों पर यह चौकोर आकृति होने से व्यक्ति को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले चौकोर निशान के बारे में जिसके होने से जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।
हथेली पर हो ये खास निशान तो बदल सकती है आपकी किस्मत और बन सकते हैं धनवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाग्य रेखा पर चौकोर आकृति
अगर भाग्य रेखा के आस-पास चौकोर आकृति बनती हो तो व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। रुके हुए काम में बाधाएं दूर हो जाती है।
मंगल पर्वत पर चौकोर आकृति
मंगल पर्वत हथेली पर दो जगहों पर बना होता है। एक अंगूठे के पास वाले स्थान पर और दूसरा ह्रदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के पास होता है। मंगल पर्वत पर चौकोर आकृति होने पर व्यक्ति के पराक्रम में वृद्धि होती है और वह अपने शत्रुओं पर हमेशा विजय प्राप्त करता है।
शनि पर्वत पर चौकोर आकृति
शनि पर्वत का स्थान हथेली पर मध्यमा उंगली के नीचे होता है। इस पर चौकोर आकृति बनने पर व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है और वह धनवान होता है।
अगर जीवन रेखा के पास चौकोर आकृति बने तो यह अच्छी सेहत रहने का संकेत है। इससे आपकी उम्र बढ़ती है।
विवाह रेखा पर चौकोर आकृति
अगर विवाह रेखा जोकि सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत पर बनी होती है उस पर यह आकृति बने तो जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा होता है और परिवार का सुख प्राप्त होता है।