फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mole On Palm: हथेली पर मौजूद हर तिल होता है खास, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Fri, 27 May 2022 02:04 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 27 May 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
mole on palm meaning in hindi hatheli par til ka matlab kya hota hai
हथेली पर मौजूद हर तिल होता है खास, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र - फोटो : iStock

Mole On Palm: किसी भी व्यक्ति के शरीर पर कई जगह तिल होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों पर मौजूद तिल का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। वहीं कुछ लोगों हथेली में भी तिल मौजूद होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य की हथेली पर मौजूद तिलों के बारे में विस्तार से बताया गया है। कहते हैं कि हथेली पर कुछ तिल शुभ होते हैं और कुछ अशुभ होते हैं। हथेली में कुछ खास जगह पर तिल होने से बहुत से लोग धनवान बनते हैं। मान्यता है कि दाहिनी हथेली के ऊपरी हिस्से पर तिल को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा तिल व्यक्ति को धनवान बनाता है। वहीं बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से की हथेली पर तिल होने से व्यक्ति जो भी पैसा कमाता वह तुरंत खर्च हो जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं हथेली पर मौजूद शुभ अशुभ तिलों के बारे में... 

mole on palm meaning in hindi hatheli par til ka matlab kya hota hai
हथेली पर मौजूद हर तिल होता है खास, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र - फोटो : iStock
अंगूठे पर तिल 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिनके अंगूठे पर तिल होता है वो लोग बहुत मेहनती होते हैं। इनका व्यवहार सबके साथ अच्छा रहता है। समाज में ऐसे लोगों को बहुत सम्मान मिलता है। 

mole on palm meaning in hindi hatheli par til ka matlab kya hota hai
हथेली पर मौजूद हर तिल होता है खास, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र - फोटो : istock
शुक्र पर्वत पर तिल

ज्योतिष के अनुसार, शुक्र पर्वत पर तिल होना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली में शुक्र क्षेत्र पर तिल का निशान होता है, उन्हें वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mole on palm meaning in hindi hatheli par til ka matlab kya hota hai
हथेली पर मौजूद हर तिल होता है खास, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र - फोटो : iStock
मध्यमा उंगली पर तिल

यदि आपकी मध्यमा उंगली पर तिल है तो इसका मतलब आप बहुत भाग्यशाली हैं। ज्योतिष की दृष्टि में भी ये बहुत अच्छा माना गया है। ऐसी जगह पर तिल से व्यक्ति को जीवन में कभी भी खुशियां और धन की कमी नहीं होती है।  

विज्ञापन
mole on palm meaning in hindi hatheli par til ka matlab kya hota hai
हथेली पर मौजूद हर तिल होता है खास, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र - फोटो : iStock
अनामिका पर तिल

यदि आपकी अनामिका उंगली पर तिल है तो इसका मतलब आपकी सरकारी नौकरी लग सकती है। जरा सी मेहनत से आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। साथ ही ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed