{"_id":"5e54e21f8ebc3ef3cc26441d","slug":"mole-importance-and-significance-on-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरीर में मौजूद तिल का शुभ-अशुभ प्रभाव, इस स्थान पर तिल बनाता है धनवान","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
शरीर में मौजूद तिल का शुभ-अशुभ प्रभाव, इस स्थान पर तिल बनाता है धनवान
Fri, 03 Apr 2020 12:09 AM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व होता है। लाल तिल शरीर के जिस भी अंग पर होता है वह शुभ फलदायक होता है। लेकिन काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। मस्सों का भी तिल के समान भी फल होता है। अगर आपके शरीर पर भी तिल या मस्सा है तो देखिए आपके शरीर पर मौजूद तिल का क्या मतलब है...
ललाट के मध्य भाग में तिल
- हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होते हैं। यह जिन क्षेत्रों में प्रयास करते हैं उनमें भाग्य इन्हें सहयोग करता है और जीवन में सफल होते हैं।
होठों पर तिल
- जिस स्त्री अथवा पुरुष के होठों के ऊपर दाएं तिल का निशान होता है उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है। इसके विपरीत होंठ के बाएं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है। इनके बीच तालमेल की कमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माथे पर तिल
- जिस व्यक्ति माथे पर दाएं अथवा बाईं ओर तिल का निशान होता है वह धन तो खूब कमाते हैं लेकिन भोग विलास की चीजों में धन को खर्च कर देते हैं। इसलिए कई बार इन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
छाती पर बायीं तरफ तिल
- जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता वह उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।