फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपकी हथेली पर भी है ये 5 निशान, हो सकते हैं मालामाल

Sat, 02 Dec 2017 08:33 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 02 Dec 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
if you have these 5 lucky sign on palm you will become rich

हथेली पर बनी रेखाएं और खास निशान व्यक्ति के स्वभाव को बताते है। साथ ही व्यक्ति की किस्मत भी इन्हीं हथेलियों पर लिखी रहती है। रेखाओं के जाल से हथेली पर ऐसे निशान भी बनते हैं, जो सभी लोगों की हथेलियों पर नहीं होते। अगर आपकी हथेली पर भी ये पांच चिन्ह है तो आप भाग्यशाली लोगों में से एक हैं।

if you have these 5 lucky sign on palm you will become rich

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के जोड़ पर 'यव' का चिन्ह होता है वह धनवान होते हैं। यह चिन्ह पूर्वजन्म के अच्छे कर्मों से ही किसी व्यक्ति की हथेली पर आते हैं। जिन व्यक्तियों की हथेली में यह चिन्ह  होता है वह या तो जन्म से ही धनवान होता है या अपनी मेहनत और प्रयास से धन अर्जित कर करता है। ऐसे व्यक्तियों का भाग्य भी हमेशा साथ देता है। ऐसे व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठित होते हैं। अगर हथेली में एक से अधिक यव मिलकर यवमाला बना रहे हों, तब व्यक्ति राजनीति में भी सफल होता है।

if you have these 5 lucky sign on palm you will become rich

अध्यात्म की दृष्टि में शंख को पवित्र और शुभ माना गया है। समुद्रशास्त्र भी इसे शुभ संकेत के रुप में देखता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की उंगली के प्रथम पोर पर शंख का चिन्ह होता है वह बुद्घिमान और विद्वान होता है। जिस व्यक्ति के चार उंगलियों में शंख का निशान होता है, वह सरकार और सरकारी क्षेत्र में प्रतिष्ठित होता है। जिनकी पांच उंगलियों में ऐसा निशान होता है, वह विदेश यात्रा करता है। ऐसा व्यक्ति विदेश जाकर खूब धन और सम्मान  अर्जित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
if you have these 5 lucky sign on palm you will become rich

समुद्रशास्त्र में चक्र के निशान को बड़ा ही शुभ और उत्तम फलदायी माना गया है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की दसों उंगलियों के प्रथम पोर पर चक्र का निशान होता है, वह चक्रवर्ती राजा के समान होता है।  ऐसा व्यक्ति अपने क्षेत्र में देश विदेश में प्रसिद्घ और सफल होता है। जिनकी एक उंगली में चक्र का निशान होता है, वह बुद्घिमान होते हैं। दो उंगली में चक्र का निशान वाला व्यक्ति दिखने में सुंदर होता है। तीन चक्र वाला व्यक्ति सुखमय जीवन जीने वाला होता है। 

विज्ञापन
if you have these 5 lucky sign on palm you will become rich

हथेली में अनामिका उंगली की जड़ में सूर्य पर्वत होता है। इस स्थान तक चलकर जो भी रेखा आती है उसे सूर्य रेखा कहा जाता है। सूर्य का संबंध राजनीति, सरकारी क्षेत्र, उच्च अधिकारी, पिता और मान-सम्मान से है। समुद्रशास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा अगर निर्दोष और साफ हो तो व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त कर सकता है। अगर इस रेखा पर त्रिभुज या त्रिशूल का चिन्ह बन रहा हो तो यह सूर्य रेखा के प्रभाव को और बढ़ा देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed