फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: हथेली पर जब बनता है क्रास का निशान, जानिए इसके शुभ-अशुभ संकेत

Sun, 18 Jun 2023 02:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 18 Jun 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
according to palmistry lucky X sign in palm know its meaning
palmistry - फोटो : अमर उजाला

व्यक्ति की हथेली में कई तरह के निशान, लकीरें और अलग-अलग आकृतियां बनी हुई होती हैं। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनी लकीरों के अध्ययन से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारियां हासिल की जाती है। हथेली पर बने ये निशान जहां व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं तो कुछ निशान को अशुभ भी माना जाता है। हथेली पर शुभ निशान बने होने पर व्यक्ति के जीवन में धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं रहती है। व्यक्ति को सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।  आज हम आपको हथेली पर बने क्रास के निशान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां हथेली पर बने क्रास के निशान शुभ माने जाते हैं। 



Astro Tips: सप्ताह के इस दिन भूलकर भी नहीं काटना चाहिए नाखून, घर पर आती है दरिद्रता और होती है धन हानि

according to palmistry lucky X sign in palm know its meaning
palmistry
गुरु पर्वत पर क्रास का निशान
हथेली पर इंडेक्स फिंगर के नीचे बने उभार को गुरु पर्वत कहा जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर बना गुरु पर्वत में उभार हो ओर उसके ऊपर क्रास का निशान हो तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी भौतिक सुख की कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों को समाज में अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होता है और जीवन में तरक्की करते हैं। इस तरह के लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय तरीके से बीतता है। 
 
according to palmistry lucky X sign in palm know its meaning
palmistry
सूर्य पर्वत पर क्रास का निशान
सूर्य पर्वत बना क्रास का निशान भी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति का समाज में बड़ा रुतबा होता है। इस तरह के लोग प्रशासनिक क्षेत्र में अपना परचम लहराते हैं। ऐसे लोगों के अंदर आत्मविश्वास बहुत अच्छे से भरा हुआ होता है 
विज्ञापन
विज्ञापन
according to palmistry lucky X sign in palm know its meaning
palmistry
शनि पर्वत पर क्रास का निशान
जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर क्रास का निशान बना हुआ होता उसे शुभ नहीं माना जाता है। शनि पर्वत मध्यमा अंगुली के नीचे बना हुआ होता है। इस जगह पर क्रास का निशान होने पर व्यक्ति की हमेशा लड़ाई और झगड़े चलते रहते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को अक्सर छोटी-बड़ी चोट लगती रहती है। 
विज्ञापन
according to palmistry lucky X sign in palm know its meaning
हस्तरेखा
दोनों हथेली पर क्रास का निशान
कई लोगों की दोनों हथेली पर क्रास का निशान बना हुआ होता है। ऐसे लोग कुछ ऐसा काम करते है कि उनके मरने के बाद भी वर्षों तक उनका नाम याद रखा जाता है। इस तरह के लोग अपने पीछे अच्छी खासी विरासत को छोड़कर जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed