Astro Tips: सप्ताह के इस दिन भूलकर भी नहीं काटना चाहिए नाखून, घर पर आती है दरिद्रता और होती है धन हानि
ज्योतिष शास्त्र में नाखून काटने के संबंध में कई तरह के नियम बनाए गए हैं। सप्ताह के दिन नाखून काटना शुभ रहता है और किस दिन भूलकर भी नहीं काटना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Astro Tips for Nail Cutting: सनातन धर्म और वैदिक परंपराओं में जीवन से जुड़े हर एक पहलुओं से संबंधित कई तरह के नियम बनाए गए हैं। हिंदू धर्म की परंपराओं में नाखून काटने और न काटने के संबंध कुछ नियम बताए गए हैं। हम अक्सर अपने बड़े लोगों से यह सुनते आए हैं कि इस दिन नाखून नहीं काटना चाहिए। इसके अलावा नाखून कब और किस समय काटना सही होता है और किस समय नहीं काटना चाहिए इसके बारे में भी बताया जाता है। ऐसी मान्यता है जो लोग वर्जित दिनों में नाखून काटते हैं उनका दुर्भाग्य कभी भी पीछा नहीं छोड़ता है। मां लक्ष्मी की कृपा उनके ऊपर नहीं रहती है। आइए जानते हैं किस दिन नाखून नहीं काटना चाहिए और किस दिन नाखून काटना शुभ रहेगा।
भूलकर भी इन दिन काटें नाखून
ज्योतिष में नाखून के काटने के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं और कुछ दिन नाखून तो भूलकर भी नहीं काटना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन नाखून काटना वर्जित होता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग मंगलवार के दिन जानबूझकर या फिर गलती से नाखून काटते हैं उनको भाग्य और मां लक्ष्मी का साथ कभी भी नहीं मिलता है। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है। दरअसल मंगलवार का दिन भगवान हनुमान का होता है और इस दिन लोग व्रत रखते हैं ऐसे में इस दिन तो नाखून काटना चाहिए और न ही बाल काटना चाहिए। इसके अलावा गुरुवार के दिन भी नाखून नहीं काटना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में तनाव और परेशानियां आती हैं।
वहीं शनिवार के दिन भी नाखून काटने को अच्छा नहीं माना जाता है। शनिवार का दिन भगवान शनि का होता है। ऐसे में शनिदेव नाराज हो सकते हैं। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शनि से संबंधित कोई दोष होता है वे अगर शनिवार के दिन नाखून काटते हैं उन्हें आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्ट झेलने पड़ते हैं। रविवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए इससे व्यक्ति की सफलता में बाधाएं आती हैं।
इस दिन काटे नाखून
शास्त्रों में नाखून काटने के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। सोमवार के दिन नाखून काटना अच्छा रहता है। इस दिन नाखून काटने से छोटी-छोटी बीमारियों से मुक्ति मिलती है। दरअसल सोमवार का संबंध चंद्रमा से होता है चंद्रमा मन का कारक होता है। इसके अलावा बुधवार के दिन भी नाखून काटा जा सकता है। बुधवार के दिन नाखून काटने से लाभ और उन्नति होती है। शुक्रवार के दिन नाखून काटने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और जीवन में सुख-सौभाग्य और धन-दौलत में वृद्धि करती हैं।
Astro Tips: सुबह हथेलियों के दर्शन करने के पीछे क्या हैं मान्यताएं, जानिए इसके लाभ