अंक -1
Ank Jyotish 9 June: इन चार मूलांक वालों को व्यापार और करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
अंक -2
मूलांक 2 वालों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार और करियर से जुड़े मामलों में नई संभावनाएं बन सकती हैं। इसके अलावा सोच-समझकर उठाया गया कदम भविष्य में लाभ देगा। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - नीला
अंक - 3
विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। आप काम या पढ़ाई को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। मूलांक 3 वालों का झुकाव सामाजिक और धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। प्रेम संबंधों में हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। इस समय आपसी समझ से स्थिति संभल जाएगी।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - हरा
अंक - 4
दिन आपके लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आपको हानि पहुंचा सकते हैं। किसी काम के लिए अचानक प्रशंसा या सम्मान मिलने की संभावना है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - भूरा
अंक - 5
मूलांक5 वालों के काम में लापरवाही करने से बचना होगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। इसके अलावा आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - लेमन