Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish 06 Februrary: मूलांक 5 वालों को कार्यक्षेत्र में आ सकती है रुकावट, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक 1
आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। पैसों से जुड़े किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें, वरना आगे चलकर परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना आज बहुत जरूरी है, क्योंकि किसी करीबी रिश्तेदार के साथ मतभेद उभर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम और जिम्मेदारियों का दबाव बना रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत से स्थिति संभाल लेंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन सकारात्मक है और सफलता के संकेत मिल सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
मूलांक 2
आज कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि दोस्त और सहकर्मी समय पर सहयोग करेंगे, जिससे काम आगे बढ़ेगा। कुछ रुकावटें मन को परेशान कर सकती हैं, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, खासकर सरकारी या कागजी कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
मूलांक 3
आज आपकी वाणी और व्यवहार व्यापारिक मामलों में लाभ दिला सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई और परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन दिन के अंत में किसी मनचाही बात के पूरे होने से संतोष मिलेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। संतान की ओर से सहयोग और कोई सुखद समाचार मिलने के योग हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
मूलांक 4
आज नए काम की शुरुआत के योग बन रहे हैं, जिसके चलते यात्रा भी करनी पड़ सकती है। परिवार में संतान पक्ष से लाभ और खुशी मिलेगी। जिन कार्यों को लेकर आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रॉपर्टी और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा और घरेलू माहौल सुखद रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8