फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तारीखों पर जन्में लोगों को करियर में करना पड़ता है संघर्ष, फिर भी आर्थिक स्थिति रहती है अच्छी

Mon, 28 Jun 2021 05:52 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 28 Jun 2021 05:52 PM IST
सार

जिन लोगों का जन्म किसी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। जानिए इस मूलांक वालों के करियर, स्वभाव और निजी जीवन के बारे में विशेष बातें।

विज्ञापन
Numerology prediction Know the nature future and personal life of people born on 4 13 22 and 31 of the month
number - फोटो : number

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष का भी विशेष महत्व होता है। अंक ज्योतिष में जातक की जन्म तिथि के अनुसार उसके मूलांक का निर्धारण किया जाता है। अंक शास्त्र में प्रत्येक जातक के लिए 01 से लेकर 09 तक के अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक मूलांक पर किसी न किसी ग्रह का अधिपत्य रहता है जिसका प्रभाव जातक के जीवन पर भी पड़ता है। मूलांक के आधार जातक का स्वभाव, व्यक्तित्व और उसके भविष्यफल के बारे में बताया जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहु है। इस मूलांक के जातको के स्वभाव में राहु के कारण थोड़ा अंहकार और जिद्दीपन देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं कि मूलांक 4 के लोगों का स्वभाव, भविष्य व निजी जीवन कैसा होता है।

Numerology prediction Know the nature future and personal life of people born on 4 13 22 and 31 of the month
number
मूलांक चार वालों का स्वभाव

मूलांक चार के लोग व्यवहार कुशल और कार्यों में निपुण रहते हैं। वैसे तो ये लोग मस्तमौला होते हैं, और बहुत ही जल्द दोस्त बना लेते हैं लेकिन राहु का प्रभाव होने के कारण कई बार ये लोग अंहकारी, गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव के हो सकते हैं। आमतौर पर ये लोग अपने समय के पाबंद होते हैं। ये लोग दोस्त कम ही बनाते हैं। इन्हें एकाकी रहना पसंद होता है। कई बार ये लोग ऐसे कार्य भी कर जाते हैं जिसके कारण लोग इनसे बहुत प्रभावित हो जाते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व एक क्रांतिकारी की भांति होता है।

Numerology prediction Know the nature future and personal life of people born on 4 13 22 and 31 of the month
नंबर 4 - फोटो : number 4
मूलांक चार वालों की आर्थिक स्थिति-

इस मूलांक के लोगों की आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है लेकिन जिस तरह इनके पास पैसा तेजी से आता है, ये लोग खर्च भी तेजी से करते हैं। कई बार इनकी आर्थिक स्थिति अचानक से बहुत अच्छी भी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology prediction Know the nature future and personal life of people born on 4 13 22 and 31 of the month
Numerology - फोटो : pinterest
मूलांक चार के लोगों की शिक्षा व करियर

बात की जाए इनकी शिक्षा की तो ये लोग काफी होशियार होते हैं लेकिन गंभीरता न होने के कारण कई बार शिक्षा में बाधाएं भी उत्पन्न हो जाती हैं। इन लोगों को गुप्त विद्या, शोध आदि कार्यों में खासा रुचि रहती है। ये लोग अच्छे व्यापारी, इंजीनियर, उद्योगपति, राजनेता, पायलट, डॉक्टर, प्रोफेसर और प्रभावशाली लीडर आदि बन सकते हैं लेकिन इन्हें काफी संघर्ष करने के बाद सफलता प्राप्त होती है। कई बार इन्हें नौकरी में नुकसान उठाना पड़ता है।

विज्ञापन
Numerology prediction Know the nature future and personal life of people born on 4 13 22 and 31 of the month
Numerology - फोटो : pixabay
मूलांक चार वालों का पारिवारीक, वैवाहिक जीवन 

इनका वैवाहिक जीवन ज्यादातर सुखद ही रहता है। इनके जीवन में कई बार उथल-पुथल देखने को मिलती है। यदि बात की जाए इनके पारिवारीक जीवन की तो भाई-बहनों से इनके विचार ज्यादा मेल नहीं खाते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
जानिए माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्में लोगों का स्वभाव, भविष्य व निजी जीवन कैसा होता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed