Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 30 October: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज के दिन आपके साथ कई सुखद घटनाएं घटेंगी। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें, थोड़ा संतोष का भाव जरूर रखें।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- हरा
अंक 2
थोड़ी बहुत परेशानी आपके सामने आ सकती है। आज आप अपना मेलजोल और ज्यादातर समय उन्हीं लोगों के बीच बिताएं, जिनका साथ आपको पसंद हो। आपकी नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव होने जा रहा है।
शुभ अंक-25
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 3
आज आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। मन में तरह-तरह के विचार चलते रहेंगे। स्वयं के लिए सकारात्मक सोचें और हिम्मत करके दिन की शुरुआत थोड़ी सक्रियता से करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
अंक 4
सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको बहुत समझदारी से काम लेना होगा। सकारात्मक सोचें और हिम्मत से काम लें। क्रोध पर और खास तौर पर वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपका बहुत सारा समय अपने मित्रों के साथ बीतेगा।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद