Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 30 June: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक- 1
मित्रों से ईर्ष्या महसूस कर सकते है। अगर आप चाहते है कि आपके दोस्त आपका साथ दें तो उनका ध्यान रखना पड़ेगा। भाई-बहन के प्यार में असीमित वृद्धि होगी। पति-पत्नी आपस में सामंजस्य नहीं बिठा पाएंगे और किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- ग्रे
अंक- 2
आज का दिन सफलतापूर्ण रहेगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार की तरक्की के लिए पुरजोर प्रयास करें, सफलता प्राप्त कर सकते है। परिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता हैं। काम की व्यस्तता के चलते घर-परिवार पर ध्यान कम दे पाएंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नीला
अंक- 3
आज आपके लिए बहुत ही संतोषकारी दिन रहेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपनी तरफ से हर समस्या का हल शांतिपूर्ण तरीके से खोजेंगे। आपका जोर धन संबंधी मामलों पर रहेगा। समारोह एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 4
जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानि का कारण बनेगा। यात्रा सार्थक होगी और आपकी प्रशंसा होगी। बच्चे व पत्नी के लिए समय निकालकर आनंद महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- लेमन