Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
यह भी पढ़ें-
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 1
आज का दिन आपके कामों में बाधाएं आने की संभावना दिखाई पड़ रही है। व्यापार में कानूनी समस्या आ सकती है। लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकांश समय आपका घर के लोगों के साथ बीतेगा। किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। संभलकर फैसला लें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
नौकरी में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी नहीं तो आपकी गलती के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का डांट भी सुननी पड़ सकती है। आज आपका घर पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर से सोशल मीडिया में मुलाकात होगी। रिश्तों में ताजगी आयेगी। घर पर बुजुर्गों का साथ मिलेगा। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। दिन मस्ती से कटेगा।
शुभ अंक-15
शुभ रंग - लाल
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 3
आज का दिन आपके लिए कुल मिलाजुला रहने वाला होगा। आज आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कानूनी और अदालती मामलों में आपकी विजय होगी। बच्चे आपसे घूमने की जिद कर सकते हैं। फिजूल खर्चो से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- स्लेटी
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 4
रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है, ऐसे में अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने का प्रयत्न करना होगा। परिवार में अनबन हो सकती है। आपको धीरज के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बाधाएं तो आएंगी लेकिन घबराना नहीं है। किसी भी प्रकार की गैर- जिम्मेदराना हरकत न करें। अप्रिय घटना के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सफेद