दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके विचारों को सराहा जाएगा। हालांकि, थोड़ी थकान या तनाव महसूस हो सकता है। निजी रिश्तों में विनम्र रहें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2
दिन भावनात्मक रूप से गहरा हो सकता है। किसी करीबी से अच्छी बातचीत हो सकती है जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। कला, संगीत या रचनात्मक काम करने वालों के लिए खास दिन है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण आज उभर कर सामने आएंगे। हालांकि, किसी को लेकर मन में संदेह हो सकता है, जिसे बातचीत से सुलझाना ठीक रहेगा। छात्रों और शिक्षकों के लिए दिन सकारात्मक है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
आज कुछ योजनाएं बन सकती हैं और पुराने अटके कामों में प्रगति होगी। थोड़ी व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे। निजी जीवन में भी कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला