अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 21 अगस्त 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक - 1
लोग आपके व्यक्तित्व के कायल होंगे। आज नये मित्र बनेंगे। जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे। आज के दिन साझेदारी का कार्य न करें। यात्रा हो सकती है लेकिन विशेष फलदायी नहीं होगी। इसलिए यदि जरुरी न हो तो टाल दें।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हरा
अंक – 2
ऑफिस में बॉस की डॉट-फटकार लग सकती है। इसलिए आपको ध्यान से काम करना होगा। आपको पेट दर्द की तकलीफ रहेगी। खान-पान का विशेष ध्यान दें। जीवनसाथी के प्रति सहनशीलता रहेगी और जीवनसाथी भरपूर सहयोग करेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - लेमन
अंक – 3
आज आप थोड़े मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे सकते हैं। स्किन प्रोबलम से परेशान रह सकते हैं। मन काम में नहीं लगेगा और गुस्सा आयेगा। पुराने मित्र के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जिससे आपको सकून मिलेगा। आर्थिक समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – नीला
अंक – 4
आज आप अधिक परिश्रम करेंगे, जिसका फल आपको देरी से मिल सकता है। बच्चों की तरफ से आप चिंतित रहेंगे। कोई अधूरा कार्य न छोड़ें अन्यथा आगे चलकर कठिनाईयों का सामना करना पड़़ सकता है। धर्म के प्रति आपके मन में पूर्ण श्रद्धा रहेगी। जिसका फल भी आपको मिलेगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – लाल