Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 19 June: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज आपको शासन व सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आपने पहले किसी से कर्ज लिया हुआ था, तो आप उसे उतारने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- काला
अंक 2
जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पिताजी से यदि कोई अनबन थी, तो आज वह दूर होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
यदि किसी काम में आपको विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें, तभी वह भविष्य मे आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आप के निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।
शुभ अंक-31
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं पर भी धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 51
शुभ रंग- केसरिया