Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 17 October: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पैसे के मामले में आप काफी लकी रहेंगे और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपको अधिक अनुशासित होकर काम करना होगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- हरा
अंक 2
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन को प्रसन्नता होगी और कार्य क्षेत्र में भी आपकी स्थिति बेहतर होगी। परिवार का वातावरण भी सुकून देगा और आप घर और बाहर दोनों जगह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक-25
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 3
दांपत्य जीवन में स्थितियां अभी वैसी ही रहेंगी जैसी चल रही हैं। संतान अपने क्षेत्र में प्रगति करेगी, इससे आपको कुछ संतुष्टि का अहसास होगा। हालांकि प्रेम के मामले में मामला बिगड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
अंक 4
आपके लिए आज का दिन नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का दिन है। जो मन में सोचा है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। किसी ऐसे स्थान पर जा सकते हैं, जहाँ जल अधिक मात्रा में हो। अर्थात किसी नदी या तालाब के किनारे जाकर समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला