Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 16 अप्रैल 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
कार्यक्षेत्र के लिए दिन अनुकूल है। अगर आप खरीददारी पर जाएं तो केवल जरूरत की चीजों पर ही ध्यान दें अन्यथा आपकी जेब ढीली हो सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – सफेद
अंक 2
आज सकारात्मक सोच के साथ आप हर परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी से आपकी नाराजगी खत्म हो सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम
अंक 3
आज आप अपने किसी घरेलू काम में उलझ सकते हैं जिससे आपको झुंझलाहट महसूस होगी। वहीं घर परिवार को लेकर जीवनसाथी की ओर से काफी मदद मिल सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – नारंगी
अंक 4
बॉस आज आपके काम की प्रशंसा करेगा जिससे आपका मन खुश रहेगा। दिन को खास बनाने के लिए जीवनसाथी को तोहफे में कुछ गिफ्ट दे सकते हैं।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – स्लेटी