Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 13 January 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
मन में सकारात्मक भावना बनाए रखें। जल्दी ही चीज़ें अनुकूल हो जाएंगी। बच्चे आपकी उपलब्धियों से खुशी का अनुभव करेंगे। आज के दिन प्रियतम या जीवनसाथी से आपकी नाराजगी खत्म हो सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – सफेद
अंक 2
आज आपको आराम करने की जरूरत है क्योंकि पिछला समय आपका मानसिक दबाव वाला था। समाज में अपना मर्यादित आचरण बनाए रखें। घर परिवार को लेकर जीवनसाथी की ओर से काफी मदद मिल सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम
अंक 3
जीवन की परेशानियों से स्थाई निजात पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय आ गया है। दिन को खास बनाने के लिए जीवनसाथी को तोहफे में कुछ गिफ्ट दे सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – नारंगी
अंक 4
आज आपके काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकती हैं। अपने जीवन के मूल्यों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में थोड़ा सा सहयोग करें। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – स्लेटी