Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 12 अप्रैल 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक- 1
आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा
अंक- 2
प्रेम जीवन में आनंद आएगा। लेकिन विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। मित्र से बातचीत करें, मन हल्का होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
अंक- 3
आज आर्थिक फैसले समझदारी से लें। नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। लोगों से कार्य की प्रशंसा सुनने को मिलेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक- 4
आर्थिक उन्नति हो सकती है। बॉस आपके काम की तारीफ कर सकता है। वहीं निजी जीवन में भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का पीला