Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 10 January 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
अपने सहयोगी या पड़ोसी की समस्याओं का सामना करें। उनका संकट आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। वेतन में वृद्धि या पदोन्नति परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने लायक है। खुद को थोड़ी विलासिता का उपहार दें लेकिन इसकी अधिकता से बचें ।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-सफेद
अंक 2
नवीन आरम्भ करने के लिए आज का दिन उत्कृष्ट है। अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें। आप बैचैन हो सकते है किन्तु इसे हावी न होने दें। एक स्थिर मन आपको सफलता के शिखर पर पहुंचने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- काला
अंक 3
यह समय भाग्योदय का है। सलाहकार की मदद से कुछ लाभ मिल सकता है। कुछ नई योजनाएं भी शुरू की जा सकती है। योजनाओं पर काम करें लेकिन सावधान रहें कि आप कैसे पैसे खर्च करते हैं और उससे कितना फायदा है।
शुभ अंक- 28
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
आज आप आत्मानुभूति और गहन ध्यान में रहेंगे। अपने रोजाना के कार्यक्रम से कुछ वक्त निकालें ताकि आप यह जान सके कि आप क्या है और आपको क्या करना है? यह आपको सफलता हासिल करने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-नीला