Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 09 November: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका हैं। पति- पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- लाल
अंक 2
आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हरा
अंक 3
नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
आज खाने में जंक फूड का परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य को हानि हो सकती है। आज आपको विरोधियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज आप यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- पीच