Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish 9 June : शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
कुछ रहस्य आपके लिए दुःख और चिंता का कारण बन रहे हैं। किसी की मदद से समस्या की जड़ तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ऐसी बुराई से बचें जो आपको लम्बे समय तक नुकसान पहुंचा सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2
एक अप्रत्याशित उपहार आर्थिक समृद्धि ला सकता है, सोच समझ कर इसका प्रयोग करें। अपने प्रियजनों के प्रति अपनी भावनाओं और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
अपने साथी,पति / पत्नी के लिए समय निकालें। उन्हें अपने निर्णय लेने में शामिल करें क्योंकि आप अभी किसी बड़ी खरीद या सौदे पर विचार कर रहे हैं। माँ के समान कोई स्त्री आपको मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
अपने फैसलों को अपने अनुभवों और परिवार के अनुभवों से बताएं। आप अपने काम को ले कर पूरी तरह से आश्वस्त हैं किंतु प्रशंसा की कमी से निराशा होगी। भावुकता आज आपको बैचैन कर सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला