07 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 07 September: मूलांक 7 वालों को विरोधियों से रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। आपको अपने फैसले सोच-समझकर लेने होंगे ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न आए। पारिवारिक मामलों में सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखना ज़रूरी होगा, वरना किसी करीबी रिश्तेदार के साथ तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। नौकरीपेशा लोग आज अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे और जिम्मेदारियों का दबाव अधिक रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा है, सफलता के संकेत मिलेंगे।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 11
अंक 2
आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। हालांकि, मित्रों और सहयोगियों से लाभ और मदद भी प्राप्त होगी, जिससे कार्यों को गति मिलेगी। बीच-बीच में कुछ बाधाएं सामने आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। ऐसे में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है, खासतौर पर सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक : 3
अंक 3
व्यापार से जुड़े मामलों में आपकी मधुर वाणी और व्यवहार से अच्छे लाभ के योग बनेंगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन अंत में किसी इच्छा की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से आपको सहयोग और सुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 4
अंक 4
आज आपके जीवन में नए काम की शुरुआत हो सकती है और इसके सिलसिले में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार में संतान पक्ष से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके द्वारा सोचे गए कार्य पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। प्रॉपर्टी और धन संबंधी मामलों में सफलता की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और घरेलू माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 8