Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 01 March 2023: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
हाल ही में हुई किसी हानि या नुकसान से आप अकेला और खिन्न महसूस कर सकते हैं। नए ज्ञान को हासिल करने के लिए आध्यात्मिकता या अलौकिक शक्ति के बारे में जानें। अधिक जोखिम लेने या मूर्खतापूर्ण कार्यों से बचें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
आज अधिक सुने और सोचें किंतु कम बोले। नए सम्बन्ध बनाते हुए ध्यान रखें। अतीत की कुछ बातें परेशान कर सकती है। पूरा दिन मशगूल रहने की संभावना है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
अभी आप सामाजिक मूड में हैं और हालिया सफलता का जश्न मनाने के लिए तैयार है। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के कगार पर हैं जो शायद विवाह से जुड़ा हो सकता है। अनुबंध और बिक्री के कार्यों की समीक्षा करें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
व्यय कम करें और बुरे दिन के लिए कुछ धन बचाएं। आज भौतिक सुख आपको लुभाएंगे। आपके भीतर आमदनी से अधिक खर्चा करने की प्रवृति विकसित हो सकती है। आपके द्वारा लिए गए विचारशील निर्णय पूरे महीने मददगार रहेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा