Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 01 June: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज आप स्वतन्त्र महसूस करेंगे। व्यापार में तरक्की के आसार है। संतान आपका कहना नहीं मानेगी जिसके कारण आप चिंता महसूस करेंगे। आप अपनी योजना व गतिविधियों के बारे में किसी जानकार से सलाह लें इससे आपको सहायता मिलेगी। सरकारी कामकाज रुक सकते है। असमंजस की स्थिति रहेगी और जीवन साथी से कदम-ताल नहीं मिलेंगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
अंक- 2
आज आप जीवन साथी के लिए गिफ्ट खरीद सकते है। प्रेम विवाह हो सकता है। जो समस्याएं आपको परेशान कर रही है उन्हें हल करने के लिए दिल का इस्तेमाल करें। काम पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल गुजारेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
अंक- 3
आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती है। मानसिक दबाव से बचने के लिए योगा करें। आपके और आपके प्रिय के बीच कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। अपनी व्यापारिक क्षमताओं को बढ़ाए इससे करियर के नए रास्ते खुल सकते है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- वॉइलेट
अंक- 4
आज किसी बड़े व्यक्ति का साथ आपको उच्च शिखर पर पहुंचाने में मददगार साबित होगा। किसी पर अंधविश्वास न करें अन्यथा बिना बात के परेशानी खड़ी हो सकती है। सट्टा और जुआ आदि से दूर रहें। आज आपका जीवनसाथी खुशी जाहिर करेगा। आपका गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को खुश कर देगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम