फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology 2020: अंक ज्योतिष 2020, अपने मूलांक से जानें नए साल का भविष्य

Tue, 10 Dec 2019 12:56 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 10 Dec 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Numerology 2020, Ank Jyotish 2020 prediction all moolank
अंक ज्योतिष 2020

अंक ज्योतिष 2020 (Numerology 2020) के माध्यम से जानिए वर्ष 2020 में क्या कहता है आपका मूलांक। अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार साल 2020 का मूलांक ‘4’ (2+0+2+0 = 4) है। अंक शास्त्र में मूलांक ‘4’ का स्वामी राहु को माना जाता है। यानि साल 2020 में राहु ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। राहु ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति की किस्मत चमकती है। समाज में मान-सम्मान, यश आदि प्राप्त होता है। लेकिन इसके बुरे प्रभाव से व्यक्ति बुरी आदतों की तरफ जाता है। बहरहाल, अंक ज्योतिष 2020 की मदद से जानते हैं इस साल क्या कहता है आपका मूलांक।

Numerology 2020, Ank Jyotish 2020 prediction all moolank
number - फोटो : number

जिन व्यक्तियों का जन्म माह की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। ऐसे जातक अच्छे नेतृत्वकर्ता, लीडर, उच्च पदाधिकारी होते हैं। इस वर्ष आपको करियर क्षेत्र में गजब की सफलता प्राप्त हो सकती है। आप ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी उत्पादक क्षमता में वृद्धि होगी। अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके दांपत्य जीवन में किसी प्रकार तनाव रह सकता है।

Numerology 2020, Ank Jyotish 2020 prediction all moolank
number

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20, या फिर 29 तारीख को हुआ है ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 2 है। मूलांक 2 वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ऐसे व्यक्ति शांत और भावुक स्वभाव के होते हैं। हालांकि उनके मन में चंचलता रहती है। इस वर्ष आपको अपने करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन की जहां तक बात है उसमें आपको नए साल में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक जीवन में सुधार आएगा। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology 2020, Ank Jyotish 2020 prediction all moolank
number

जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21, या फिर 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 है। मूलांक 3 का स्वामी गुरु बृहस्पति है। इस मूलांक के लोग स्वाभिमानी, विचारक, दूरदृष्टा और ज्ञानी होते हैं। अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार, इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक जीवन अच्छा बीतेगा। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। इस वर्ष आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। विपरीत परिस्थितियों में अपने विवेक के साथ-साथ अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन
Numerology 2020, Ank Jyotish 2020 prediction all moolank
number

जिन लोगों का जन्म माह की 4, 13, 22, या फिर 31 तारीख को हुआ है ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 का स्वामी राहु ग्रह है। इस मूलांक के जातक साहसी, व्यवहार कुशल और दूसरों को आश्चर्यचकित कर देने वाले होते हैं। लेकिन स्वभाव से थोड़े हठी होते हैं। किसी सिलिसिले से विेदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको करियर क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपनी प्रभावशाली शैली से दूसरों को प्रभावित करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक जीवन में आप अच्छी तरक्की करेंगे। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस साल 2020 में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed